गैप के विद्यार्थियों ने अल करीम यूनिवर्सिटी का किया भ्रमण

गैप के विद्यार्थियों ने अल करीम यूनिवर्सिटी का किया भ्रमण
बलिया बेलौन गैप इंस्टीट्यूट सालमारी के एक सौ से अधिक विद्यार्थियों ने अल करीम यूनिवर्सिटी का शैक्षणिक भ्रमण किया. इस अवसर पर विद्यार्थियों के बीच केवाईपी प्रमाण पत्र वितरण समारोह भी आयोजित किया गया. गैप इंस्टीट्यूट के निदेशक जावेद आलम ने बताया की शैक्षणिक भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के महत्व, विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों व कौशल विकास की उपयोगिता के बारे में जागरूक करना था. विश्वविद्यालय के शिक्षकों ने छात्रों को आधुनिक शिक्षा प्रणाली, करियर के अवसरों तथा विश्वविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण से अवगत कराया गया. यह कार्यक्रम अल करीम यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ आईटी एंड मैनेजमेंट के गाजी दानिश अहमद, प्रो फुरकान, प्रो तौकीर के संयुक्त प्रयास से आयोजित हुआ. गैप इंस्टीट्यूट की ओर से पंकज कुमार, रुखसार आलम, राहुल कुमार व बिट्टू कुमार ने विद्यार्थियों के साथ सहभागिता की. छात्रों को मार्गदर्शन दिया. इस शैक्षणिक भ्रमण में दूरदराज के गांवों से आये कई छात्रों ने भाग लिया. जिनमें राजेदा खातून, हसरती जहां, अनुराधा, अमरीन, नाजिया, सपना, रुखसार, इम्तियाज आलम प्रमुख रूप से शामिल थे. छात्रों ने विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों का अवलोकन किया. इस भ्रमण को अपने भविष्य के लिए प्रेरणादायक बताया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




