शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त माहौल में यूजी प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा शुरू

Updated at : 30 Mar 2026 7:09 PM (IST)
विज्ञापन
शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त माहौल में यूजी प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा शुरू

शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त माहौल में यूजी प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा शुरू

विज्ञापन

– अलग-अलग सात परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थी दे रहे परीक्षा – दो पालियों में एमजेसी वन की परीक्षा में छात्र रहे शामिल – पहली बार ओएमआर शीट से परीक्षा देने को छात्रों में उत्साह कटिहार जिले के सात परीक्षा केन्द्रों पर सोमवार से प्रथम सेमेस्टर सत्र दिसम्बर 2025-29 की परीक्षा शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त माहौल में शुरू हुई. पहले दिन दो पालियों में प्रथम पाली सुबह दस से एक बजे एवं दूसरी पाली दोपहर दो बजे से पांच बजे तक एमजेसी वन के अलग-अलग विषयों की परीक्षा ली गयी. पहली बार यूजी की परीक्षा ओएमआरशीट पर लिए जाने से छात्र छात्राओं में उत्साह का माहौल स्पष्ट रूप से दिख रहा था. केबी झा कॉलेज के परीक्षा नियंत्रक डॉ जितेश कुमार ने बताया कि पहली बार ओएमआर शीट से यूजी में परीक्षा को लेकर पूर्व से मुक्कमल तैयारी की गयी थी. खासकर शिक्षकों को सभी छात्र छात्राओं के ओएमआर शीट पर पूरा हस्ताक्षर किये जाने को लेकर सख्त निर्देश दिया गया था. उन्होंने बताया कि केबी झा कॉलेज में डीएस कॉलेज एवं बीडी कॉलेज बारसोई के छात्र छात्राओं का सेंटर दिया गया है. जहां शत प्रतिशत छात्र छात्राएं उपस्थित होकर शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा दी. दूसरी ओर डीएस काॅलेज के परीक्षा नियंत्रक डॉ नारायण झा ने बताया कि इस केन्द्र पर एमजेएम महिला कॉलेज एवं बलरामपुर कॉलेज का केन्द्र बनाया गया है. मालूम हो कि जिले में कुल सात परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं. एमजेएम महिला कॉलेज में सीमांचल डिग्री कॉलेज, एएन शहीदी कॉलेज निस्ता का केन्द्र बनाया गया है. एसआरसीडी कॉलेज में बीएम कॉलेज बरारी और आरवाई मनिहारी कॉलेज, सीमांचल बीएड कॉलेज में केबी झा कॉलेज, कटिहार टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में लवकुश डिग्री कॉलेज प्राणपुर व एसआरसीडी कटिहार एवं लवकुश डिग्री कॉलेज प्राणपुर में आरडीएस कॉलेज सालमारी के छात्र छात्राओं के लिए परीक्षा केन्द्र बनाया गया है. मालूम हो कि परीक्षा 15 अप्रैल तक संचालित की जायेगी.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन