एसपी ने बरारी थाना का किया निरीक्षण, दिये निर्देश

Updated:
विज्ञापन
एसपी ने बरारी थाना का किया निरीक्षण, दिये निर्देश

एसपी ने बरारी थाना का किया निरीक्षण, दिये निर्देश

विज्ञापन

बरारी एसपी शिखर चौधरी ने सोमवार को बरारी थाना का घंटों निरीक्षण कर थानाध्यक्ष को निर्देश दिया. दोपहर दो बजे थाना पहुंचे एसपी को बीएमपी के जवानों ने गॉड ऑफ ऑनर दिया. एसएचओं कक्ष में करीब दो घंटा चली थाना कांड की समीक्षा में एसपी ने सभी पुराने कांडों की बारीकी से समीक्षा की. कांड की एक एक फाइल की अधिकारी के साथ समीक्षा के दौरान आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये. एसपी शिखर चौधरी ने बताया कि थाना का वार्षिक निरीक्षण किया गया. 2021-22 के लंबित कांडों की समीक्षा की गयी. थाना क्षेत्र के पचास दागी की वर्तमान स्थिति की समीक्षा किया गया. थाना क्षेत्र के दियारा क्षेत्रों में अपराधिक गतिविधि सहित नदी एवं दियारा क्षेत्रों में नजर बनाये रखने अपराध नियंत्रण को एसएचओ को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये. एसपी ने थाना परिसर जब्त वाहन का निरीक्षण भी किया. एसपी के थाना रिव्यु के दौरान एसडीपीओ सदर टू रंजन कुमार सिंह, कोढा इंस्पेक्टर, थानाध्यक्ष सुमेश कुमार, पुअनि छोटू कुमार, महिला दारोगा प्रियंका कुमारी, विद्या चक्रवर्ती, गौरव कुमार, खजांची नट, आरपी यादव, जय प्रकाश सिंह, सुरेश सिंह सहित पुलिस अधिकारी , मुंशी चौकीदार आदि मौजूद रहे.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन