दियारा में पुलिस ने मार्च कर किसानों को फसल सुरक्षा का दिलाया भरोसा

Updated:
विज्ञापन
दियारा में पुलिस ने मार्च कर किसानों को फसल सुरक्षा का दिलाया भरोसा

दियारा में पुलिस ने मार्च कर किसानों को फसल सुरक्षा का दिलाया भरोसा

विज्ञापन

कुरसेला थाना पुलिस ने सोमवार को मलेनियां दियारा में सघन मार्च किया. थानाध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस बलों का कारवां नाव से गंगा नदी पार कर मलेनियां दियारा पहुंची. किसानों के साथ पुलिस अधिकारियों जबानों ने दियारा में किसानों के फसल क्षति का जायजा लिया. दियारा में फसल क्षति करने वाले असमाजिक तत्वों को पुलिस ने खबरदार किया. गौरतलब है कि मलेनियां दियारा क्षेत्र में पशुपालक भैस से गेंहू, मक्का, तरबूज, परबल आदि फसलों के क्षति को लेकर किसान पुलिस से शिकायत कर गुहार लगाते आ रहे थे. किसान मलेनियां दियारा क्षेत्र में फसलों के असुरक्षा को लेकर चिंतित बना हुआ था. जानकारी अनुसार किसानों ने जिला पुलिस कप्तान से मलेनियां दियारा में फसल सुरक्षा का गुहार लगाया था. एसपी के निर्देश पर थाना पुलिस ने मलेनियां दियारा में मार्च कर किसानों को फसल सुरक्षा का भरोसा दिलाया. बताते चले कि दियारा क्षेत्रों में गेहूं, मक्का, तारबूज, दलहन आदि फसले पक कर तैयार होने के कगार पर है. जिनकी कटनी कुछ दिनों में प्रारम्भ होने वाली है.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन