महाविद्यालयों में बीए पार्ट थर्ड अंकपत्र नहीं आने से हर दिन भटक रहे छात्र

Updated at : 13 Sep 2025 7:30 PM (IST)
विज्ञापन
महाविद्यालयों में बीए पार्ट थर्ड अंकपत्र नहीं आने से हर दिन भटक रहे छात्र

महाविद्यालयों में बीए पार्ट थर्ड अंकपत्र नहीं आने से हर दिन भटक रहे छात्र

विज्ञापन

फोटो 22 कटिहार, डीएस कॉलेज में टीआर लेने को लेकर छात्रों की लग रही भीड़ -टीआर को लेकर प्रतिदिन छात्रों की लग रही कॉलेजों में भीड़ -बीएड व पीजी में नामांकन में हो रही परेशानी को झेल रहे विद्याथी -कॉलेज स्तर पर दिया जा रहा आश्वासन कटिहार पूर्णिया विवि द्वारा स्नातक पार्ट थर्ड सत्र 2022-25 रिजल्ट जारी के महीनों बाद महाविद्यालयों में अंकपत्र नहीं भेजने की वजह से छात्र परेशान हैं. बीएड व पीजी में नामांकन को लेकर अंकपत्र नहीं मिलने से हो रही परेशानियों को झेलने को विवश हैं.महाविद्यालयों में टीआर के सहारे उत्तीर्ण व अनुत्तीर्णता जानने को लेकर प्रतिदिन भीड़ लग रही है. शनिवार को डीएस कॉलेज में टीआर, बोनाफाइट के साथ अन्य प्रमाणपत्रों को लेने के लिए छात्रों की भीड़ लगी रही. डीएस कॉलेज के प्रशासनिक भवन में दिये जा रहे टीआर को लेकर कई छात्र छात्राओं ने बताया कि पीयू द्वारा उनलोगाें का स्नानतक तृतीय खंड का परीक्षाफल करीब एक माह पूर्व घाेषित कर दिया गया लेकिन आज तक उनलोगों काे टीआर के सहारे कार्य चलाया जा रहा है.कई छात्रों ने बताया कि उन्हें बीएड में नामांकन कराना है. इसके लिए अंकपत्र की आवश्यकता है, लेकिन बार बार कॉलेज पहुंचने पर अंकपत्र उपलब्ध नहीं कराकर आज नहीं कल विवि द्वारा भेजा जायेगा का आश्वासन दिया जा रहा है. पीजी में नामांकन के लिए भी अंकपत्र की आवश्यकता है लेकिन अंकपत्र नहीं मिलने के कारण उनलोगों के बीच आगे की पढाई को लेकर ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है. राज्य से बाहर बीएड में नामांकन कराने वाले छात्र शनिवार को अंकपत्र लेने पहुंचे थे, जहां उपलब्ध नहीं कराये जाने की वजह से उनलोगों के बीच मायूसी रही. उनलोगों ने काफी मान मन्नौवल के बाद किसी तरह टीआर का अंक के साथ सिरियल नम्बर जुगाड़ कर पाये. अभाविप के प्रांत सह मंत्री विनय सिंह एवं एनएसयूआई के छात्र जिलाध्यक्ष निखिल कुमार सिंह ने बताया कि विवि विवि स्तर से छात्र छात्राओं को परेशान किया जा रहा हेै. स्नातक उत्तीर्ण छात्राओं को कन्या उत्थान योजना भरने में भी परेशानी हो रही है, इसको लेकर विवि स्तर पर संज्ञान में देने के बाद भी कोई ठोस पहल नहीं मिलने के कारण छात्राएं परेशान हो रही हैं. सोमवार तक स्नातक पार्ट थर्ड का अंकपत्र भेजने का आश्वासन दिया गया. स्नातक पार्ट थर्ड 2022-25 में उत्तीर्ण छात्र छात्राओं को अस्थायी टीआर बनाकर निर्गत किया जा रहा है. ताकि छात्रों को किसी तरह परेशानी नहीं हो. अंकपत्र को लेकर विवि प्रशासन द्वारा सोमवार तक कॉलेज भेजे जाने का आश्वासन दिया गया हेै. अंकपत्र कॉलेज में उपलब्ध कराने के बाद छात्र छात्राओं के बीच वितरण कर दिया जायेगा. प्रो एसके उपाध्याय, प्रभारी, डीएस कॉलेज, कटिहार

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन