औरंगाबाद व रोहतास में छिनतई के सोने के चैन बरामद

औरंगाबाद व रोहतास में छिनतई के सोने के चैन बरामद
कोढ़ा कोढ़ा थाना पुलिस ने अपराध पर नकेल कसते हुए दो अलग-अलग मामलों में अहम सफलता हासिल की है. पुलिस ने औरंगाबाद तथा रोहतास जिले से संबंधित चैन स्नैचिंग कांड में सोने के चैन बरामद कर संबंधित थानों की पुलिस को सुपुर्द कर दिया. दाउदनगर थाना (औरंगाबाद) क्षेत्र से छीनी गई सोने की चैन को कोढ़ा पुलिस ने बरामद किया. इस सिलसिले में अप्राथमिकी अभियुक्त विशाल यादव, पिता स्व छेमू यादव, निवासी नया टोला जुराबगंज वार्ड नंबर-01, थाना कोढ़ा निवासी के घर से चैन जब्त किया गया. बाद में चैन को विधिवत औरंगाबाद पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया. दूसरे मामले में नासरीगंज थाना (रोहतास) क्षेत्र से छीनी गई करीब 40 ग्राम वजन की सोने की चैन को कोढ़ा पुलिस ने बरामद किया. इस कांड में अप्राथमिकी अभियुक्त विवेक यादव उर्फ बबीत यादव, पिता हरि यादव उर्फ हरिलाल यादव, निवासी नया टोला जुराबगंज वार्ड नंबर-01, थाना कोढ़ा निवासी के घर से चैन जब्त किया गया. बरामद चैन को रोहतास पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




