एनएच-81 पर मवेशी से टकराई तेज रफ्तार बाइक, एक युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन
एनएच-81 पर मवेशी से टकराई तेज रफ्तार बाइक, एक युवक की मौत

एनएच-81 पर मवेशी से टकराई तेज रफ्तार बाइक, एक युवक की मौत

विज्ञापन

एनएच-81 पर मवेशी से टकराई तेज रफ्तार बाइक, एक युवक की मौत, मवेशी व्यापारी समेत दो जख्मी प्राणपुर थाना क्षेत्र के कुरसंडा मुसहरी टोला गांव के समीप एनएच-81 पर पश्चिम बंगाल की ओर जा रहे मवेशी को तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में बाइक सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. जबकि दूसरा बाइक सवार और मवेशी व्यापारी गंभीर रूप से जख्मी हो गए. दोनों घायलों को प्राणपुर पुलिस ने सदर अस्पताल कटिहार में भर्ती कराया है. प्राणपुर थानाध्यक्ष विजय प्रकाश ने बताया कि रोशना थाना क्षेत्र के बाबूपुर गांव निवासी रामचन्द्र यादव (45) सड़क किनारे मवेशी लेकर कटिहार से पश्चिम बंगाल जा रहे थे. इसी बीच जौनिया गांव से बस्तौल की ओर तेज रफ्तार से जा रही बाइक कुरसंडा मुसहरी टोला के पास मवेशी से टकरा गई. भागलपुर के युवक की मौत टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार कुंदन कुमार (28), पिता अर्जुन चौधरी, निवासी नवगछिया, जिला भागलपुर की मौके पर ही मौत हो गई. बाइक पर सवार दूसरा युवक अमरजीत कुमार उर्फ बोकाई, निवासी जौनिया तथा मवेशी व्यापारी रामचन्द्र यादव गंभीर रूप से जख्मी हो गए. दोनों घायल कटिहार जिले के ही निवासी हैं. पुलिस ने भीड़ को हटाया, शव भेजा पोस्टमार्टम में हादसे की खबर मिलते ही प्राणपुर पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा. इधर, हादसे के बाद एनएच-81 पर आसपास के सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई थी. प्राणपुर पुलिस एवं बस्तौल पंचायत के मुखिया मुजाहिद आलम ने समझा-बुझाकर भीड़ को हटाया. पुलिस ने मृतक की पहचान कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन