साफ- सफाई व जलनिकासी को लेकर दिया गया विशेष निर्देश

साफ- सफाई व जलनिकासी को लेकर दिया गया विशेष निर्देश
– स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर निगम में समीक्षा बैठक कटिहार स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर निगम में शुक्रवार को एक विशेष बैठक हुई. अध्यक्षता मेयर उषा देवी अग्रवाल ने की. इस दौरान शहर की मुख्य सड़कों की साफ- सफाई, बिजली व जलनिकासी को लेकर सम्बंधित सभी विभाग के पदाधिकारी व कर्मचारियों के साथ बैठक की,समीक्षा के बाद सभी सम्बंधित पदाधिकारी एवं कर्मी को ससमय सभी तरह की तैयारी करने का आदेश दिया. खासकर मुख्य मार्ग की सफाई व चूना से लेकर ब्लीचिंग पाउडर छिड़काव करने को निर्देश दिया. इस अवसर पर नगर आयुक्त संतोष कुमार, सभी सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, स्वच्छता पदाधिकारी, प्रधान सहायक, बिजली विभाग के पदाधिकारी समेत अन्य मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










