डाॅ आंबेडकर समग्र सेवा अभियान तहत विशेष विकास शिविर का आयोजन

Updated at : 21 May 2025 6:58 PM (IST)
विज्ञापन
डाॅ आंबेडकर समग्र सेवा अभियान तहत विशेष विकास शिविर का आयोजन

डाॅ आंबेडकर समग्र सेवा अभियान तहत विशेष विकास शिविर का आयोजन

विज्ञापन

हसनगंज प्रखंड के रामपुर पंचायत के जाबुनटोला गांव में बुधवार को डाॅ आंबेडकर समग्र सेवा अभियान तहत विशेष विकास शिविर का आयोजन किया गया. शुभारंभ प्रखंड प्रमुख नीलू देवी व मुखिया रानी देवी ने संयुक्त रुप से किया. प्रमुख व मुखिया ने बताया कि डॉ आंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत विशेष विकास शिविर का शुभारंभ लोक कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित व्यक्तियों को जोड़ना है. जिसका थीम सरकार आपके द्वार, हर टोला- हर परिवार-हर सेवा कार्यक्रम तहत सभी अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति टोलों में विशेष अभियान चलाकर लोक कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित व्यक्तियों को जोड़ना है. शिविर में राज्य सरकार द्वारा संचालित 22 विभाग से संबंधित योजनाओं का लाभ दिया गया. जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, आंगनवाड़ी केंद्र, विद्यालय में नामांकन, राशन कार्ड, ई-श्रम कार्ड, जॉब कार्ड, वृद्धा पेंशन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान कार्ड व प्रधानमंत्री आवास योजना का आवेदन व लाभ दिया गया. शिविर में विभिन्न विभागों के स्टाल लगाकर लोगों से आवेदन प्राप्त किया. ऑन द स्पॉट निष्पादन भी किया. विकास मित्र, आवास सहायक प्रीति कुमारी, रोजगार सेवक रवि कुमार, स्वच्छता प्रवेक्षक राजेश कुमार, वार्ड सदस्या नीरा देवी सहित संबंधित विभाग के लगे स्टाल पर कर्मचारी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन