आंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत विशेष विकास शिविर का आयोजन

Updated at : 04 Jun 2025 7:09 PM (IST)
विज्ञापन
आंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत विशेष विकास शिविर का आयोजन

आंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत विशेष विकास शिविर का आयोजन

विज्ञापन

कोढ़ा प्रखंड के बहरखाल वार्ड संख्या पांच में बिहार सरकार की ओर से डॉ आंबेडकर समग्र सेवा अभियान के अंतर्गत एक विशेष विकास शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति समुदाय के लिए सरकारी योजनाओं से जुड़ी कई महत्त्वपूर्ण सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध करायी गयी. इनमें राशन कार्ड, उज्ज्वला योजना, विद्यालय में दाखिला, आंगनबाड़ी सेवाएं, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, लेबर कार्ड, ई-श्रम कार्ड, आयुष्मान भारत कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना, कुशल युवा प्रोग्राम, बिजली सहायता सहित कई अन्य योजनाएं शामिल रही. इस आयोजन की एक खास बात यह रही कि शिविर के माध्यम से ग्रामीणों की शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया. जिससे लोगों में सरकार के प्रति विश्वास और सहभागिता में वृद्धि हुई. शिविर में कई विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे. जिनमें मुखिया प्रतिनिधि विजय सिंह कुशवाहा, विकास मित्र कौशल्या देवी, पंचायत सचिव चंदन पासवान, पंचायत रोजगार सेवक मनोज कुमार साह, आवास सहायक मनोज कुमार सिंह, किसान सलाहकार बालकृष्ण यादव, कार्यपालक सहायक बिकेस कुमार सिंह, आशा कार्यकर्ता रेखा कुमारी, आंगनबाड़ी सेविका रीता देवी शामिल रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन