किसानों की फसल क्षतिपूर्ति देने की मांग का आवेदन सौंपा
Updated at : 03 Apr 2026 8:22 PM (IST)
विज्ञापन

किसानों की फसल क्षतिपूर्ति देने की मांग का आवेदन सौंपा
विज्ञापन
अमदाबाद अमदाबाद प्रखंड में पिछले दिनों आई आंधी एवं बारिश से मक्का व गेहूं फसल को व्यापक रूप क्षति हुई थी. इसे लेकर जदयू प्रखंड अध्यक्ष सह बीस सूत्री अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने कृषि कार्यालय अमदाबाद में आवेदन देकर किसानों को फसल क्षति पूर्ति देने की मांग की है. श्री शर्मा ने कहा है कि प्रखंड क्षेत्र में बड़े पैमाने पर किसानों ने मक्का एवं गेहूं की खेती किया था. किसान कर्ज उधार लेकर खेती किए थे. आंधी व बारिश के कारण फसल बर्बाद होने से किसान चिंतित हैं कि कर्ज कैसे चुकायेंगे. उन्होंने फसल क्षतिपूर्ति देने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




