कटिहार से हृदय रोग से ग्रसित बच्चों को निशुल्क ऑपरेशन के लिए पटना रवाना

कटिहार से हृदय रोग से ग्रसित बच्चों को निशुल्क ऑपरेशन के लिए पटना रवाना
कटिहार राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम एवं मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना के तहत कटिहार जिले से हृदय रोग (दिल में छेद) से पीड़ित बच्चों को बेहतर इलाज के लिए पटना भेजा गया. इन बच्चों का इंदिरा गांधी हृदय रोग संस्थान पटना में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा जांच की जायेगी. यह चिकित्सक दल सत्संग हॉस्पिटल, अहमदाबाद (गुजरात) से आए है. जो बच्चों की विस्तृत जांच कर ऑपरेशन के लिए चिन्हित करेगा. जांच के बाद चयनित बच्चों का निशुल्क ऑपरेशन सत्संग हॉस्पिटल अहमदाबाद एवं इंदिरा गांधी हृदय रोग संस्थान पटना में किया जायेगा. इस योजना के अंतर्गत बच्चों के इलाज में आने वाला पूरा खर्च सरकार द्वारा वहन किया जायेगा. साथ ही बच्चों को घर से अस्पताल तक लाने और वापस पहुंचाने के लिए जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध कराई गई है. राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से जरूरत पड़ने पर फ्लाइट टिकट भी निशुल्क उपलब्ध कराया जाता है. इस संदर्भ में सिविल सर्जन डॉक्टर जितेंद्र नाथ सिंह ने बताया की राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जन्मजात दोष (बर्थ डिफेक्ट) से ग्रसित अन्य बच्चों का इलाज भी एम्स पटना एवं राज्य के विभिन्न सरकारी मेडिकल कॉलेजों में पूरी तरह मुफ्त किया जाता है. इसके लिए बच्चों को संबंधित संस्थानों तक सुरक्षित पहुंचाने की व्यवस्था भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा की जाती है. शुक्रवार को कटिहार से आठ बच्चों को पटना के लिए रवाना किया गया. इस मौके पर डीपीएम डॉक्टर किसलय कुमार, अस्पताल प्रबंधक चंदन कुमार सिंह, डॉ प्रशांत कुमार झा आरबीएसके डीसी मेनेजर उपस्थित रहे. सभी अधिकारियों ने बच्चों एवं उनके परिजनों को बेहतर इलाज का भरोसा दिलाया और सुरक्षित यात्रा की शुभकामनाएं दीं. इस अवसर पर आरबीएसके टीम के फार्मासिस्ट समेली, कुरसेला तथा आयुष चिकित्सक बारसोई भी मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




