विस चुनाव को एसपी ने पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती इलाकों का किया दौरा

Updated at : 04 Sep 2025 6:58 PM (IST)
विज्ञापन
विस चुनाव को एसपी ने पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती इलाकों का किया दौरा

विस चुनाव को एसपी ने पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती इलाकों का किया दौरा

विज्ञापन

आजमनगर एसपी शिखर चौधरी ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर आजमनगर थाना क्षेत्र से सटे पश्चिम बंगाल सीमावर्ती इलाकों का दौरा किया. सीमावर्ती क्षेत्र हमेशा से संवेदनशील माने जाते हैं. चुनाव के दौरान अपराधी गतिविधियों शराब व हथियारों की तस्करी और बाहरी तत्वों की घुसपैठ की संभावना अधिक रहती है. एसपी ने खुद स्थिति का जायजा लिया और पुलिस पदाधिकारियों को कई सख्त दिशा-निर्देश जारी किये. एसपी शिखर चौधरी ने सीमा से सटे गांवों और प्रमुख चौक-चौराहों का निरीक्षण किया. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि चुनाव से पहले और चुनावी अवधि में हर हाल में कानून-व्यवस्था को बनाए रखा जाय. किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी.विशेष तौर पर शराब तस्करी के कारोबार पर रोक लगाने की बात कही. चुनाव के समय इन अवैध गतिविधियों में तेजी देखी जाती है. एसपी ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्रों में चौकसी बढ़ाने के लिए पुलिस बल की तैनाती मजबूत की जायेगी. गश्ती दल को और अधिक सक्रिय किया जायेगा. थाना स्तर पर नियमित रूप से चेक पोस्ट पर निगरानी रखने, गुप्त सूचना तंत्र को मजबूत करने और स्थानीय लोगों से बेहतर तालमेल बनाकर सूचना आदान-प्रदान करने पर जोर दिया. चुनाव के दौरान बाहरी असामाजिक तत्वों के प्रवेश पर रोक लगाने के लिए एसपी ने बिहार-बंगाल सीमा पर विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया. कहा, यदि कहीं भी शराब हथियार या पैसे का अवैध उपयोग पाया गया तो संबंधित थाना प्रभारी पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन