एसपी ने परेड का किया निरीक्षण, शारीरिक फिटनेस को ले एसपी सख्त

Updated:
विज्ञापन
एसपी ने परेड का किया निरीक्षण, शारीरिक फिटनेस को ले एसपी सख्त

एसपी ने परेड का किया निरीक्षण, शारीरिक फिटनेस को ले एसपी सख्त

विज्ञापन

कटिहार पुलिस केंद्र कटिहार में शुक्रवार को आयोजित रैतिक परेड का निरीक्षण एसपी डॉ गौरव मंगला ने किया. परिचारी प्रवर सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस कर्मी उपस्थित रहे. पुलिस अधीक्षक ने परेड ग्राउंड का निरीक्षण किए तथा वहां मौजूद पुलिस पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिया. एसपी ने सभी प्रशिक्षु सिपाही की वर्दी, स्वच्छता व अनुशासन का निरीक्षण किया. इस रैतिक परेड का मुख्य उद्देश्य पुलिसकर्मियों की शारीरिक एवं मानसिक फिटनेस, अनुशासन, एकरूपता सुनिश्चित करना है. परेड के दौरान शारीरिक फिटनेस, पुलिसकर्मियों को दौड़ व विभिन्न ड्रिल के माध्यम से शारीरिक रूप से सक्षम बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया. प्रशिक्षु सिपाही बलों ने अनुशासन एवं ड्रिल किया. टोलीवार ड्रिल कर पुलिस बल में समन्वय एवं सामूहिक कार्य क्षमता को मजबूत किया. पुलिस केंद्र कटिहार में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षुओं को मानसिक, शारीरिक एवं आत्मविकास के उद्देश्य से योग प्रशिक्षण भी नियमित रूप से दिया जा रहा है. जो उनके समग्र व्यक्तित्व विकास एवं कार्यक्षमता में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन