सोनपुर डीआरएम ने काढ़ागोला अमृत स्टेशन निर्माण कार्य का लिया जायजा

सोनपुर डीआरएम ने काढ़ागोला अमृत स्टेशन निर्माण कार्य का लिया जायजा
– अधिकारी को समय पर निर्माण कार्य पूरा करने का दिया निर्देश बरारी पूर्व मध्य रेल सोनपुर मंडल रेल प्रबंधक अमित शरण का रेल सैलून शुक्रवार को कटिहार डीआरएम के साथ बैठक में जाने के क्रम में काढ़ागोला स्टेशन पर रुककर पीएम अमृत भारत स्टेशन योजना अन्तर्गत निर्माणाधीन स्टेशन भवन का निरीक्षण किया. स्टेशन भवन निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने प्लेटफार्म संख्या एक पर यात्री शेड सहित यात्री सुविधा से जुड़े कार्यों का अवलोकन कर आवश्यक निर्देश दिया. उन्होंने बताया कि स्टेशन का विकास कार्य यात्री सुविधा के लिए कराया जा रहा है. अधिकारी को निर्देश दिया गया हो कि निर्माण कार्य को समय पर पूरा करते हुए गुणवत्ता का पूरा ध्यान दें. इसके लिए एसओडीएन, एसडीसन सिनियर एजडीएन सहित इंजीनियरिंग विभाग को सख्त निर्देश दिया. इस दौरान स्टेशन पर हड़कम्प मचा रहा. अवाधिकृत दुकान डीआरएम के आगमन से पूर्व हटा दिया गया था. मौके पर स्टेशन अधीक्षक सहित रेल आरपीएफ व रेलकर्मी मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










