पीसीसी सड़क के नीचे से मिट्टी गायब, कभी भी ध्वस्त हो सकती है सड़क

Published at :02 Mar 2025 6:39 PM (IST)
विज्ञापन
पीसीसी सड़क के नीचे से मिट्टी गायब, कभी भी ध्वस्त हो सकती है सड़क

पीसीसी सड़क के नीचे से मिट्टी गायब, कभी भी ध्वस्त हो सकती है सड़क

विज्ञापन

प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र के उतरी लालगंज पंचायत के वार्ड संख्या बारह लालगंज गांव में सड़क के नीचे से मिट्टी गायब हो गयी. जिसके कारण सड़क कभी भी ध्वस्त होने का खतरा उत्पन्न हो गया है. मिट्टी भराई नहीं करने पर लाखों रुपए की लागत से बनी पक्की सड़क ध्वस्त हो जायेगी. ग्रामीणों ने बताया कि तकरीबन एक वर्ष पूर्व लाखों रुपए की लागत से महानंदा तट से लेकर उत्क्रमित मध्य विद्यालय लालगंज विद्यालय तक पीसीसी ढलाई सड़क का निर्माण किया गया. संवेदक पीसीसी ढलाई सड़क के किनारे मिट्टी नहीं डालने के कारण ढलाई सड़क के नीचे खाई बनकर गड्डे में तब्दील हो गया है. भारी वाहनों का आवागमन होने पर कभी भी सड़क टूट कर ध्वस्त हो सकती है. इससे आवागमन ठप हो सकता है. जिसको लेकर ग्रामीणों ने जिला पदाधिकारी से इस ओर ध्यान दने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन