14.95 लाख की लागत से मिट्टी भराई, ईट सोलिंग सह पीसीसी ढलाई निर्माण कार्य होगा

Updated at : 07 Mar 2025 7:00 PM (IST)
विज्ञापन
14.95 लाख की लागत से मिट्टी भराई, ईट सोलिंग सह पीसीसी ढलाई निर्माण कार्य होगा

14.95 लाख की लागत से मिट्टी भराई, ईट सोलिंग सह पीसीसी ढलाई निर्माण कार्य होगा

विज्ञापन

हसनगंज प्रखंड स्थित बलुआ पंचायत के बड़की रटनी गांव में रामानंद मंडल के कामत से डीह रटनी तक सड़क में मिट्टी भराई, ईट सोलिंग सह पीसीसी ढलाई निर्माण कार्य का शुभारंभ जिला परिषद सदस्य शाहिद अख्तर ने फीता काटकर किया. जिला परिषद अंश से पंचम राज्य वित्त आयोग मद से 14 लाख 95 हजार की लागत राशि से मिट्टी भराई, ईट सोलिंग सह पीसीसी ढलाई निर्माण कार्य शुरु हुआ है. पक्की सड़क बन जाने से बरसात के दिनों में राहगीरों सहित ग्रामीणों को आवाजाही में सुविधा मिलेगी. मुख्य अतिथियों ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत के द्वारा गांव मोहल्ले में पक्की सड़क बनाया जा रहा है, जो गांव के विकास के लिए बेहतर साबित होगा. साथ ही लोगों को मुख्य सड़क तक आने-जाने में सुविधा होगी. किसान अपनी फसलों को आसानी से बाजार तक ले जा सकेंगे. इस अवसर पर रामानंद महतो, प्रमोद कुमार, नसीम सहित स्थानीय कई जनप्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन