विदेशी शराब के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

विदेशी शराब के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार
बलिया बेलौन बलिया बेलौन पुलिस ने वाहन जांच के दौरान मीनापुर पुलिस चौकी के निकट बाइक सवार को रोक कर तलाशी लेने पर डिक्की से 5.22 लीटर विदेशी शराब बरामद होने पर बाइक को जब्त करते हुए तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष दिलशाद खान ने बताया की सालमारी की ओर से आ रह बाइक सवार की तलाशी लेने पर 5.22 लीटर विदेशी शराब बरामद होने पर गिरफ्तार कर पूछताछ करने पर अपना नाम चमरू राय 26 वर्ष पिता चेता राय, बीझारा निवासी बताया. वह शराब की डिलीवरी देने जा रहा था. वाहन जांच के दौरान पकड़ा गया. कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायालय भेज दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




