5350 पीस नशे की टेबलेट के साथ तस्कर गिरफ्तार

Published by : RAJKISHOR K Updated At : 09 May 2026 5:46 PM

विज्ञापन

बरारी थाना पुलिस ने प्रतिबंधित नशीले पदार्थ के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 5,350 अवैध नशीली टैबलेट के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

कटिहार. बरारी थाना पुलिस ने प्रतिबंधित नशीले पदार्थ के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 5,350 अवैध नशीली टैबलेट के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. बरारी थानाध्यक्ष को सूचना मिली कि एक व्यक्ति भारी मात्रा में नशे की टेबलेट की तस्करी कर रहा है. उक्त सूचना पर बरारी थानाध्यक्ष के नेतृत्व में बरारी थाना पलिस ने पूर्वीबाड़ी नगर के पास छापेमारी की. इस दौरान पुलिस ने एक आरोपित को पकड़ा. पुलिस ने तलाशी के क्रम में 5350 पीस नशे की टेबलेट बरामद की. पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया. इस संदर्भ में आरोपित अरविंद चौधरी, पिता रामानंद चौधरी, पूर्वीबाड़ी थाना बरारी निवासी के विरुद्ध स्थानीय थाना में कांड दर्ज कर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुट गयी है.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन