प्रथम मेधा सूची के तहत 55 कॉलेजों में 31,595 में से 23,702 का नामांकन
डीएस कॉलेज
Purnia University: पूर्णिया विश्वविद्यालय (PU) के अंतर्गत स्नातक प्रथम सेमेस्टर (सत्र 2026-30) में प्रथम मेधा सूची के तहत नामांकन की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई है. विवि के कुल 55 कॉलेजों में आवंटित 31,595 सीटों में से 23,702 छात्र-छात्राओं ने अपना दाखिला सुनिश्चित करा लिया है, जबकि 24 जून से दूसरी मेरिट लिस्ट जारी करने की तैयारी है.
मुख्य बातें:
कटिहार से सरोज कुमार की रिपोर्ट
Purnia University: पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम सेमेस्टर सत्र 2026-30 के लिए प्रथम मेधा सूची (First Merit List) के तहत नामांकन कार्य पूरी तरह संपन्न हो गया है. कटिहार जिले के चार प्रमुख अंगीभूत (Constituent) और सात प्रखंड स्तरीय राजकीय डिग्री कॉलेजों में निर्धारित समय-सीमा के भीतर छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ दाखिला लिया. अंतिम दिन सभी परिसरों में सुरक्षा और शांतिपूर्ण माहौल के बीच हेल्प डेस्क की मदद से कागजातों का भौतिक सत्यापन कर नामांकन की कड़ियां पूरी की गईं.
कटिहार के प्रमुख अंगीभूत कॉलेजों की स्थिति: डीएस कॉलेज में सबसे ज्यादा दाखिले
- डीएस कॉलेज (DS College): प्रथम मेधा सूची के तहत कुल आवंटित 1,879 सीटों में से 1,605 छात्र-छात्राओं का नामांकन हुआ, जबकि 274 सीटें अब भी रिक्त हैं.
- केबी झा कॉलेज (KB Jha College): आवंटित 1,448 सीटों में से 1,213 पर छात्रों ने दाखिला लिया, यहाँ 235 सीटें शेष रह गईं.
- एमजेएम महिला कॉलेज (MJM Mahila College): छात्राओं के इस प्रमुख कॉलेज में 1,240 सीटों में से 1,084 पर नामांकन हो पाया, जबकि 156 सीटें खाली रह गईं.
- आरडीएस कॉलेज, सालमारी (RDS College): यहाँ कुल आवंटित 744 सीटों में से 607 पर नामांकन हुआ, जबकि 137 सीटें अब भी रिक्त हैं.
प्रखंड स्तरीय राजकीय डिग्री कॉलेजों का पूरा रिपोर्ट कार्ड
कटिहार के ग्रामीण और प्रखंड स्तरीय सरकारी डिग्री कॉलेजों में भी प्रथम चरण के तहत दाखिले की रफ्तार अच्छी रही. कॉलेजों के अनुसार आवंटित सीट बनाम नामांकन का विवरण नीचे दी गई तालिका में स्पष्ट है:
| कॉलेज का नाम | प्रथम मेधा सूची (सीटें) | कुल नामांकन | रिक्त रह गईं सीटें |
| राजकीय डिग्री कॉलेज, मनसाही | 143 | 106 | 37 |
| राजकीय डिग्री कॉलेज, हसनगंज | 134 | 102 | 32 |
| राजकीय डिग्री कॉलेज, डंडखोरा | 127 | 95 | 32 |
| राजकीय डिग्री कॉलेज, अमदाबाद | 121 | 95 | 26 |
| राजकीय डिग्री कॉलेज, कोढ़ा | 150 | 121 | 29 |
| राजकीय डिग्री कॉलेज, समेली | 108 | 79 | 29 |
| राजकीय डिग्री कॉलेज, कुरसेला | 115 | 66 | 49 |
Purnia University: 16 जून से शुरू हुई थी प्रक्रिया, बढ़ाई गई थी तिथि
मालूम हो कि पूर्णिया विश्वविद्यालय की ओर से प्रथम सेमेस्टर के लिए 16 जून से नामांकन प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया गया था. छात्रों की सहूलियत और मांगों को देखते हुए विवि प्रशासन ने अंतिम तिथि को विस्तारित कर 22 जून किया था. विस्तारित समय-सीमा का लाभ उठाकर अधिकांश छात्र-छात्राओं ने समय पर अपने पसंदीदा विषयों (मेजर व माइनर कोर्स) में दाखिला सुनिश्चित कर लिया.
पटना: NEET Re-Exam में सॉल्वर गैंग को लेकर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया.
24 जून से जारी होगी दूसरी मेरिट लिस्ट, तैयारी तेज
“पूर्णिया विवि के समर्थ पोर्टल के नोडल पदाधिकारी सह पीयू एडमिन के रजिस्ट्रार डॉ. सुमन सागर ने बताया कि विवि के अंतर्गत आने वाले कुल 55 कॉलेजों में 55 हजार से अधिक उपलब्ध सीटों के लिए 53 हजार से अधिक ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए थे. प्रथम चरण में 31,595 छात्र-छात्राओं की मेरिट लिस्ट जारी की गई थी, जिसमें से 23,702 का दाखिला मुकम्मल हो चुका है. जो छात्र पहले चरण में चूक गए हैं या जिनका नाम नहीं आया है, उनके लिए 24 जून से संभवत: दूसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दूसरे चरण के तहत नामांकन लेने की मुकम्मल तैयारी की जा रही है.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divyanshu Prashant
दिव्यांशु प्रशांत वर्तमान में Prabhat Khabar डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। उन्होंने महात्मा गाँधी अंतर्राष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से पत्रकारिता में परास्नातक तथा टी. एन. बी. कॉलेज भागलपुर से हिंदी साहित्य में स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। हिंदी साहित्य की पृष्ठभूमि होने के कारण उन्हें पढ़ने, लेखन और कविता-सृजन में विशेष रुचि है। मीडिया क्षेत्र में लगभग एक वर्ष के अनुभव के दौरान वे Dainik Jagran में न्यूज़ राइटर और रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं। करियर के शुरुआती दौर में लोकसभा और विधानसभा चुनावों से जुड़े पॉलिटिकल कंटेंट राइटिंग का विशेष अनुभव प्राप्त किया। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली लेखन के माध्यम से पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुँचाना उनकी पेशेवर पहचान है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










