24 लीटर शराब के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

Published by :RAJKISHOR K
Published at :16 Apr 2025 6:48 PM (IST)
विज्ञापन
24 लीटर शराब के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

24 लीटर शराब के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

विज्ञापन

अमदाबाद थाना क्षेत्र के गोविंदपुर पुराना टोला पानी टंकी के समीप से 24 लीटर विदेशी शराब के साथ तस्कर को अमदाबाद पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया है. पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिला थी कि पश्चिम बंगाल से महानंदा नदी पार कर अमदाबाद के रास्ते विदेशी शराब का खेप अन्यत्र ले जाया जा रहा है. थाना में पदस्थापित पुअनि संजीत कुमार प्रसाद, पीएसआई जैकी कुमार ने पुलिस बल के साथ गोविंदपुर पुराना टोला पानी टंकी के समीप से मनिहारी थाना क्षेत्र के दिलारपुर वार्ड संख्या आठ निवासी खगेश कुमार को 24 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार शराब तस्कर के पास से एक हीरो कंपनी के बाइक व एक मोबाइल फोन जब्त की गई है. शराब तस्कर के पास से 60 रुपया नगद बरामद हुआ है. शराब तस्कर पर मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया है. गुरुवार को न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया जायेगा. अपर थानाध्यक्ष विजय कुमार राम, एसआई भोला कुमार अन्य पुलिस बल मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन