202 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
202 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

202 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन

कटिहार नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 202.25 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर थानाध्यक्ष को स्मैक तस्कर की इनपुट मिली. उक्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष कुंदन कुमार के नेतृत्व में नगर थाना पुलिस ने डहेरिया रेलवे फाटक के समीप छापेमारी की. इस दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध को पकड़ा तथा उसकी तलाशी ली. उसके पास से 202.25 ग्राम स्मैक बरामद किया. स्मैक मिलते ही पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया. इस संदर्भ में थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी गोपाल कुमार 23 वर्ष पिता अरूण यादव, गोकुलपुर थाना के नगर जिला पूर्णिया निवासी के पास से 202.25 ग्राम स्मैक बरामद कर आरोपित के विरुद्ध नगर थाना कांड सं०-8 (सी)/21 (बी) एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुट गई है. थाना अध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का अपराधिक इतिहास है. पूर्व के मामलों में भी वह आरोप पत्रित है.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन