16 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार
Published by : RAJKISHOR K Updated At : 21 May 2026 6:42 PM
16 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला. एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर थाना पुलिस नशा के विरूद्ध निरंतर अभियान चलाकर तस्करों को गिरफ्त में लेने का कार्य कर रही है. शराब गांजा तस्करों के साथ सूखा नशा का तस्कर पुलिस शिकंजे में आ रहा है. इसी कड़ी में गुरुवार को कुरसेला थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए मिलन चौक मोरसंडा से बाइक सवार युवक के तलाशी में 16 ग्राम स्मैक बरामद किया. पुलिस ने तस्करी उपयोग में लाये गये बाइक को जब्त कर अग्रिम कार्रवाई प्रारम्भ कर दिया था. स्मैक तस्करी के आरोप में गिरफ्तार युवक संतोष कुमार पिता तारनी यादव जिले के पोठिया थाना क्षेत्र के दियारा चांदपुर गांव का निवासी बताया गया है. स्मैक तस्करी को लेकर पुलिस ने आरोपित युवक से गहन पूछताछ किया. समझा जाता है कि पुलिस पूछताछ में सूखा नशा तस्करी को लेकर पुलिस के समक्ष जानकारी बाहर आ सकती है. बताया जाता है कि स्मैक तस्करों का गैंग क्षेत्र में सक्रिय होकर सूखा नशा का बिक्री करने के कार्य करती है. अब तक स्मैक के साथ कई तस्कर पुलिस गिरफ्त आ चुका है. सूत्रों के अनुसार स्मैक तस्करी कार्य में अधिकतर युवा शामिल बताया जाता है. पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद गिरफ्तार आरोपित युवक को न्यायिक हिरासत में भेजने के प्रक्रिया में जुटी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










