जनगणना के साथ-साथ चला रहीं बाल विवाह उन्मूलन व बालिका शिक्षा का अभियान

Published by : RAJKISHOR K Updated At : 21 May 2026 6:30 PM

विज्ञापन

जनगणना के साथ-साथ चला रहीं बाल विवाह उन्मूलन व बालिका शिक्षा का अभियान

विज्ञापन

अभिभावकों को बांट रही हैं जागरूकता पोस्टर, बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ”पहले पढ़ाई, फिर विदाई” का दिया संकल्प

डंडखोरा. प्रखंड में चल रहे जनगणना कार्य के दौरान सामाजिक जागरूकता की एक प्रेरणादायक पहल देखने को मिल रही है. जनगणना कार्य मे प्रगणक का दायित्व निभा रही शिक्षिका ज्योति कुमारी द्वारा क्षेत्र में घर-घर जाकर जनगणना के साथ-साथ बाल विवाह उन्मूलन, बालिकाओं की उच्च शिक्षा तथा सभी बच्चों की नियमित एवं ससमय विद्यालय में उपस्थिति को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. अभियान के दौरान अभिभावकों से सीधे संवाद स्थापित कर उन्हें यह समझाया जा रहा है कि कम उम्र में विवाह बच्चों के स्वास्थ्य, मानसिक विकास एवं शिक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है. बाल विवाह बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की संभावनाओं को सीमित कर देता है, इसलिए समाज को मिलकर इस कुप्रथा को समाप्त करने की आवश्यकता है. शिक्षिका ज्योति कुमारी ने विशेष रूप से अभिभावकों से सभी बेटियों को उच्च शिक्षा दिलाने की अपील की. उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बेटियों की शिक्षा ही उनके आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनने का सबसे बड़ा माध्यम है.

प्रखंड के डिग्री कॉलेज से प्राप्त करें उच्च शिक्षा

अभिभावकों से संवाद करते हुए शिक्षिका ज्योति ने यह जानकारी साझा के किया कि अब उच्च शिक्षा के लिए बेटियों को जिला मुख्यालय भेजने की आवश्यकता नहीं है. अब तो प्रखंड स्तर पर ही डिग्री कॉलेज की स्थापना हो चुकी है. जहां छात्राएँ आसानी से उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकती हैं. इससे ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों को सुरक्षित एवं सुलभ वातावरण में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा. अभियान के दौरान प्रेरक अपील, पोस्टर के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है. सभी अभिभावकों के बीच इससे जुड़े पोस्टर भी वितरित की जा रही है. बच्चों को भी इस पहल से जोड़कर उनमें सामाजिक उत्तरदायित्व एवं शिक्षा के प्रति जागरूकता विकसित की जा रही है . उन्होंने कहा कि ””पहले पढ़ाई, फिर विदाई”” का संकल्प ही बच्चों के सुरक्षित, शिक्षित और सशक्त भविष्य की मजबूत नींव है.

सामाजिक पहल को ग्रामीणों ने सराहा

स्थानीय ग्रामीणों एवं अभिभावकों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है। यह अभियान न केवल जनगणना कार्य को प्रभावी बना रहा है, बल्कि शिक्षा, महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक चेतना के प्रसार में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन