तेज बारिश व आंधी से मनसाही में 18 घंटे से बिजली गुल, उपभोक्ता परेशान

Updated:
विज्ञापन
तेज बारिश व आंधी से मनसाही में 18 घंटे से बिजली गुल, उपभोक्ता परेशान

तेज बारिश व आंधी से मनसाही में 18 घंटे से बिजली गुल, उपभोक्ता परेशान

विज्ञापन

मनसाही. प्रखंड क्षेत्र में देर रात्रि को अचानक तेज आंधी व बारिश से क्षेत्र में जहां बिजली गुल हो गई. कई जगह बिजली के तार क्षतिग्रस्त हुई हैं. जिसके कारण बुधवार की आधी रात से गुरूवार की शाम तक बिजली के आपूर्ति क्षेत्र में नहीं हुई है. तेज आंधी और बारिश के बाद कुरेठा मोड़ के पास 440 वोल्ट के कॉपर तार गिर जाने से कई गांव में बिजली बाधित हुई हैं. जबकि अन्य जगहों पर बिजली के तार पर पेर गिर जाने से तार टूट कर जमीन पर गिरी हुई है. जिसको लेकर स्थानीय बिजली मिस्त्री के द्वारा जांच कर उसे सुचारू रूप से बिजली चालू करने की कोशिश में लगे हुए हैं. इस संदर्भ में विद्युत विभाग के जेई राकेश कुमार रोशन ने कहा कि जल्द ही बिजली की तार को रिपेयरिंग कर ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली मुहैया कराई जायेगी. खबर लिखे जाने तक बिजली क्षेत्र में ठप पड़ी थी.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन