भूमि विवाद को ले मारपीट मामले में दो पक्षों के छह आरोपित गिरफ्तार

थाना क्षेत्र के चाय टोला गांव में दो पक्षों के बीच भूमि विवाद को लेकर मारपीट मामले में पुलिस ने छह नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
कुरसेला. थाना क्षेत्र के चाय टोला गांव में दो पक्षों के बीच भूमि विवाद को लेकर मारपीट मामले में पुलिस ने छह नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. जानकारी अनुसार, चांयटोला गांव में 29 सितंबर को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना घटित हुई थी. इस संबंध में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों से प्राप्त आवेदन पर 109 बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी. मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों से छह नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. गिरफ्तार अभियुक्तों में धुसो मंडल, पिंकू मंडल, राजू मंडल, सारथ मंडल, सदानंद मंडल, सत्य नारायण मंडल थाना क्षेत्र के चांयटोला गांव का निवासी शामिल हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




