अरिहाना में दुकान में तोड़फोड़, पीडित ने थाना में दिया आवेदन

Updated at : 29 Sep 2025 7:21 PM (IST)
विज्ञापन
अरिहाना में दुकान में तोड़फोड़, पीडित ने थाना में दिया आवेदन

अरिहाना में दुकान में तोड़फोड़, पीडित ने थाना में दिया आवेदन

विज्ञापन

बलिया बेलौन सालमारी थाना क्षेत्र के अरिहाना पंचायत की वार्ड 13 में मिटाई दुकान में असामाजिक तत्वों ने शनिवार की शाम व रविवार को दिन में एक मिठाई की दुकान में तोड़फोड़, अमर्यादित भाषा, गाली गलौज की. घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है. अरिहाना वार्ड 13 निवासी पीड़ित दुकानदार विजेंद्र साह मिठाई की दुकान पर बैठे थे. आरोप है कि दबंगों ने अमर्यादित अपशब्दों का प्रयोग किया. दुकानदार को धमकाया कि यह दुकान बंद करनी होगी. दबंगों ने दुकान में जमकर तोड़फोड़ की. जिससे मिठाई और अन्य सामान बर्बाद हो गया. पीड़ित ने बताया कि यह घटना शनिवार शाम में होने के बाद रविवार को दोपहर एक बजे दबंग पुनः दुकान पर पहुंचे और फिर से रॉड के साथ तोड़फोड़ की. पीडित ने सालमारी थाना में आवेदन देकर जांचोपरांत आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन