राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए टीम का चयन

राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए टीम का चयन
– मुंगेर में अलग-अलग कैटेगरी में 35 खिलाड़ी लेंगे भाग कटिहार कटिहार टाउन क्लब में रविवार को जिला स्तरीय ताइक्वांडो चयन शिविर का आयोजन हुआ. शिविर मनोज कुमार सिंह अंतराष्ट्रीय रेफरी. चयन प्रक्रिया 80 प्रतिभागियों ने भाग लिया. 35 प्रतिभागियों का चयन अंतिम रूप से 36 वें बिहार राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2025 के लिए किया गया. यह प्रतियोगिता 30 मई से 1 जून तक इंडोर स्टेडियम, फोर्ट एरिया, मुंगेर में होगा. प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए उपरोक्त सभी प्रतिभागियों को कटिहार जिला ताइक्वांडो टीम की ओर से प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त होगा. चयन शिविर में राष्ट्रीय स्तर के रेफरी विकास कुमार यादव, शिव शंकर झा तृतीय डान, ब्लैक बेल्ट, ललन कुमार सेकंड डान ब्लैक बेल्ट, विकास कुमार सिंघम सेकंड डान, ब्लैक बेल्ट, सिमरन कुमारी सेकंड डान, ब्लैक बेल्ट ने निर्णायक की भूमिका निभायी. स्वेता यादव, राज किशोर रमन, रंजीत सिंह, गोपाल शर्मा, अजित कुमार सिंह, गोपाल चन्द्र, रौशन कुमार, राहुल कुमार दास, गोपाल साह ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया. इन खिलाड़ियों को मिलेगा राज्यस्तर पर भाग लेने का मौका पुमसे कैटेगरी में अविनाश कुमार सहनी, विकास कुमार, सिमरन कुमारी, हर्षित, कुसुम रानी, कयादु मंडल गुप्ता, ज्ञान देव, राज अमन, क्योरोगी कैटेगरी के सब जूनियर 7 से 12 वर्ष अद्वैता आनंद, युवराज सिंह, सरस सिंह, रणवीर सिंह, राशि, क्यादू मंडल गुप्ता, राज अमन, प्रतीक राज, कैडेट वर्ग 12 से 14 वर्ष में अंजलि रमन, आयुषी कुमारी, यशी सिंह, ऋतु राज, ज्ञान देव, कुसुम रानी, अदिति झा, अंजलि कुमारी, जूनियर 14 से 17 वर्ष में दिव्यम कुमार, नरगिस, अवनी अग्रवाल, प्रतीक्षा कुमारी, सोनाक्षी कुमारी, सीनियर 17 वर्ष से ऊपर, अरमान, उद्भव कृष्ण, आकाश कुमार पासवान, प्रिंस राज, सानिया कुमारी आदि का चयन किया गया. चयन शिविर के सफल आयोजन एवं खिलाड़ियों के चयन पर कटिहार ताइक्वांडो एसोसिएशन के महासचिव शैलेन्द्र सिन्हा, उपाध्यक्ष अखिलेश श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष उदय कुमार सिंह, कुमार गौरव, श्रेष्ठ राज, इमरान, मकसूद आलम, हीरा कुमार, सचिन कुमार, आदित्य प्रताप सिंह आदि ने बधाइयां दी है. एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि उपरोक्त वर्णित राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता को बिहार राज्य ताइक्वांडो टीम में शामिल किया जायेगा. जिन्हें जून 2025 के अंतिम सप्ताह में हरिद्वार उत्तराखंड में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




