- तकनीकी कारणों से कई जगहों पर नहीं हो सका बीज वितरण

- तकनीकी कारणों से कई जगहों पर नहीं हो सका बीज वितरण
अधिकांश प्रखंडों में मोफो डिवाइस इंस्टोलेशन में बीत गया पहला दिन कटिहार सोमवार से सभी सोलह प्रखंडों में गरमा फसल के लिए बीज वितरण कार्य शुरू नहीं हो पाया है. पहले दिन अधिकांश प्रखंडों में मोफो डिवाइस इंस्टोलेशन में बीत जाने की वजह से किसानों को परेशान होना पड़ा. कई प्रखंडों में डिवाइस इंस्टोलेशन में तकनीकी यीश्यू आने के कारण कई जगहों पर बीज वितरण कार्य शुरू नहीं हो पाया है. दो दिन पूर्व डीएओ के नेतृत्व में बीज विक्रेताओं को इसको लेकर प्रशिक्षण दिया था. पूर्व की भांति अब ओटीपी गिरने के बाद नहीं ब्लकि अब अंगूठा लगाकर किसानों को गरमा फसल के लिए बीज वितरण किया जाना है. डीएओ मिथिलेश कुमार ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष में गरमा फसल के लिए मूंग, उड़द, तिल, मूंगफली,जूट बीज के साथ साथ स्वीट कॉर्न, बेबी कॉर्न मक्का का बीज उपलब्ध कराया जाना है. विभाग द्वारा कुल 1142.80 क्विंटल बीज सभी सोलह प्रखंडों में किसानों के बीच वितरण किया जाना है. दो दिन पूर्व ही सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी एवं नोडल कृषि समन्वयकों को सभी फसलों का बीज वितरण प्रारम्भ करने का निर्देश दिया गया है. गरमा फसल के लिए बिहार राज्य बीज निगम लिमिटेड पटना द्वारा प्राधिकृत डिस्ट्रीब्यूटर एवं निबंधित विक्रेताओं के साथ विभाग द्वारा क्रियान्वित विभिन्न योजना अंतर्गत मूंग, उड़द, तिल, मूंगफली, जूट बीज के साथ साथ स्वीट कॉर्न, बेबी कॉन मक्का का निर्धारित लक्ष्य 114.80 क्विंटल बीज सभी सोलह प्रखंडों में किसानों के बीच वितरण के लिए प्रशिक्षण दिया. पूर्व में जहां किसानों को ओटीपी के माध्यम से बीज उपलब्ध कराया जाता था. गरमा फसल के लिए बायोमीट्रिक व्यवस्था के तहत किसानों को अंगूठा लगाने के बाद बीज मिल पायेगा. बीज विक्रेताओं व प्रखंड कृषि पदाधिकारियों के बीच मोफो डिवाइस दिया. बीज विक्रेताओं से 3750 रूपये जमा लिया गया. साथ ही मोबाइल, लैपटॉप पर इंस्टोलेशन की प्रक्रिया से अवगत कराया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




