नाला निर्माण के बाद भी जल निकासी नहीं, फलका-गेड़ाबाड़ी मार्ग बना तालाब

Updated:
विज्ञापन
नाला निर्माण के बाद भी जल निकासी नहीं, फलका-गेड़ाबाड़ी मार्ग बना तालाब

प्रखंड क्षेत्र में तेज हवा के साथ हुई बारिश ने नगर पंचायत की व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी

विज्ञापन

कोढ़ा. प्रखंड क्षेत्र में तेज हवा के साथ हुई बारिश ने नगर पंचायत की व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी. हल्की बारिश में ही कई सड़क मार्ग जलमग्न हो गये. जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. खासकर फलका-गेड़ाबाड़ी मार्ग पर स्थिति और भी खराब दिखी. जहां पानी भर जाने से आवागमन प्रभावित हो गया. स्थानीय बुद्धिजीवि ग्रामीणों ने बताया कि सड़क किनारे नाला का निर्माण तो कर दिया गया है, लेकिन जल निकासी की कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गयी. नतीजतन थोड़ी सी बारिश में ही पानी सड़क पर जमा हो जाता है. रास्ता तालाब में तब्दील हो जाता है. ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि लोगों को इस समस्या से राहत मिल सके.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन