नक्कीपुर व कोलासी में 502 ग्राम गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 27,700 नकद बरामद

Updated:
विज्ञापन
नक्कीपुर व कोलासी में 502 ग्राम गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 27,700 नकद बरामद

एसपी के निर्देश पर मादक पदार्थों के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत कोलासी पुलिस को सफलता मिली है

विज्ञापन

कोढ़ा. एसपी के निर्देश पर मादक पदार्थों के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत कोलासी पुलिस को सफलता मिली है. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस पदाधिकारियों ने नक्कीपुर व कोलासी क्षेत्र में एक साथ छापेमारी अभियान चलाया. इस कार्रवाई में काफी मात्रा में गांजा व नकदी बरामद की गयी. पहली कार्रवाई नक्कीपुर बोधू टोला में की गयी. जहां पुलिस ने रामा तुरी के पास से 317 ग्राम गांजा बरामद किया. इसके बाद कोलासी बाजार निवासी अरविंद साह के घर पर छापेमारी की. तलाशी के दौरान पुलिस ने 185 ग्राम गांजा के साथ-साथ 27 हजार 700 रुपये नकद बरामद किया. दोनों मामलों में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तस्करों को गिरफ्तार कर लिया. आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों तस्करों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन