रेलवे की संपत्ति की सुरक्षा व यात्रियों की संरक्षा ही हमारा दायित्व : कमांडेंट

Updated at : 25 May 2024 10:59 PM (IST)
विज्ञापन
Electoral Roll Revision

कमांडेंट ने पदस्थापित आरपीएफ पदाधिकारियों के साथ की बैठक

विज्ञापन

रेलवे की सुरक्षा एवं रेल संपत्ति की संरक्षा ही हमारा दायित्व है. कटिहार रेल क्षेत्र अंतर्गत बेहतर सुरक्षा व्यवस्था बहाल हो, जिसे लेकर आरपीएफ पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये. आरपीएफ कमांडेंट ने कटिहार में पदस्थापित आरपीएफ पदाधिकारी के साथ डीआरएम ऑफिस में शनिवार को बैठक करते हुए उपस्थित पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि रेलवे की संपत्ति की सुरक्षा के साथ-साथ रेल यात्रियों की संरक्षा भी हमारा दायित्व है. जिसका हम बखूबी से पालन करेंगे. कमांडेंट ने बैठक में मौजूद पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. कमांडेंट ने जानकारी देते हुए बताया कि एक जनवरी से 30 अप्रैल तक आरपीएफ ने बेहतर कार्य किया है. रेलवे में चोरी सहित अन्य मामलों के दर्ज 36 कांड में 69 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. जबकि उसके पास से 6.60 लाख रुपए बरामद की गयी है. रेलवे एक्ट के तहत 2603 मामले में 26 से 20 लोगों को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. एनटीपीसी एक्ट में सात मामले दर्ज किये गये हैं. जिसमें तीन तीन अपराधी को गिरफ्तार किया गया है. इन अपराधियों के पास से 5.77 लाख रुपए कीमत के मादक पदार्थ बरामद की गयी है. आरसीएफ कमांडेंट ने बताया कि बिहार में शराब बंदी को लेकर आरपीएफ के द्वारा ट्रेनों व प्लेटफॉर्म पर सघन चेकिंग अभियान चलाया. जिसमें 20 मामले दर्ज किए गए तथा आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया. आरपीएफ ने 3.04 लाख रुपए के शराब बरामद किया. जबकि अन्य मामलों में दो कांड दर्ज एक आरोपित को गिरफ्तार कर 14.50 लाख रुपए के समान बरामद की गयी है.

बचपन बचाओ अभियान के तहत पांच लोगों को मानव तस्करी से बचाया

आरपीएफ कमांडेंट ने बताया कि बचपन बचाओ के तहत आरपीएफ ट्रेनों में लगातार चेकिंग अभियान चलाते रही है. इसका परिणाम है कि मानव तस्करी को ले जा रहे कुल 55 लोगों को आरपीएफ ने बरामद कर महिला हेल्पलाइन एवं उसके परिजनों के सुपुर्द किया है. चार माह में आरपीएफ ने 38 मामले में 29 नाबालिग लड़का, 16 नाबालिग लड़की, तीन बालिक पुरुष एवं सात महिला को बरामद कर उसे परिजनों एवं महिला हेल्पलाइन के सुपुर्द किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन