राजस्व विभाग के सचिव ने मनसाही अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण

Updated at : 04 Oct 2025 7:22 PM (IST)
विज्ञापन
राजस्व विभाग के सचिव ने मनसाही अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण

राजस्व विभाग के सचिव ने मनसाही अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण

विज्ञापन

कटिहार बिहार सरकार के निर्देशानुसार पूरे राज्य भर में राजस्व अभियान 16 अगस्त से 20 सितंबर तक चलाया गया. शिविर में प्राप्त आवेदन पत्रों का स्कैनिंग व अपलोड कार्य की प्रगति को लेकर राजस्व विभाग के सचिव राकेश कुमार सह निदेशक चकबंदी राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग बिहार पटना ने गुरुवार की दोपहर को मनसाही अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया. मनसाही अंचल क्षेत्र में चल रहे राजस्व अभियान के तहत प्राप्त आवेदन 1555 आवेदनों के स्कैनिंग एवं अपलोड का निरीक्षण किया जा रहा है. साथ ही मनसाही में इस महाअभियान की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया. उक्त आशय की जानकारी सीओ इस्माइल ने दी. इस दौरान उनके साथ सदर डीसीएलआर शशांक वर्णवाल, अंचलाधिकारी इस्माइल सहित सभी अंचल कर्मी व विशेष सर्वेक्षण के अमीन मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन