राजस्व महा अभियान का दूसरा शिविर आयोजित

राजस्व महा अभियान का दूसरा शिविर आयोजित
प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र के बरझलला पंचायत परिसर में बिहार सरकार के आदेश अनुसार प्राणपुर अंचल पदाधिकारी शिखा कुमारी की अध्यक्षता में राजस्व महा अभियान का दूसरा शिविर आयोजित किया. राजस्व कर्मचारी अमरेश कुमार ने बताया कि बिहार सरकार के आदेशनुसार जमाबंदी रैयत का सुधार करने तथा नामांतरण, बंटवारा सहित कई समस्यों को लेकर बरझलला पंचायत में लगातार दूसरा बार शिविर लगाया गया है. इस मौके पर बरझलला पंचायत के पंचायत रोजगार सचिव अरविंद कुमार, विकास मित्र, कार्यपालक सहायक के साथ दर्जनों जमीन रैयत धारी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




