पूजा पंडालों का एसडीपीओ ने किया निरीक्षण

पूजा पंडालों का एसडीपीओ ने किया निरीक्षण
कटिहार दुर्गापूजा के अवसर पर कटिहार जिला के शहरी क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-01 द्वारा मुख्य मार्गों व संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण किया गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्गापूजा को लेकर पूजा पंडालों में स्थापित प्रतिमा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही. इस दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर सदर एसडीपीओ अभिजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारी ने दुर्गापूजा निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




