सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में स्काउट-गाइड ने लगाया सेवा शिविर

श्रद्धालुओं की भीड़ की नियंत्रित करने व प्राथमिक सहायता, आपातकालीन सहयोग देने के लिए सेवा शिविर लगाया गया है.
कटिहार. बिहार राज्य भारत स्काउट-गाइड जिला कटिहार की ओर से शहर के सार्वजनिक दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ की नियंत्रित करने व प्राथमिक सहायता, आपातकालीन सहयोग देने के लिए सेवा शिविर लगाया गया है. भारत स्काउट गाइड से जुड़े छात्र-छात्राएं मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करने आये. भारत स्काउट गाइड के जिला सचिव संजय कुमार ने बताया कि दुर्गा मंदिर कमेटी की ओर से प्रति वर्ष स्काउट-गाइड की सेवा लेने के लिए आमंत्रित किया जाता है, ताकि विधि व्यवस्था बनाये रखने के साथ-साथ श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो. इसी आलोक में स्काउट-गाइड संस्था की ओर से पांच दिवसीय सेवा शिविर का आयोजन किया जा रहा है. सेवा शिविर प्रभारी की जिम्मेदारी कांशी प्रसाद चौहान, राम बाबू, प्रियंका कुमारी, रोहित कुमार को दी गयी है. इस सेवा शिविर को सफल बनाने में जिला आयुक्त,स्काउट डॉ आशीष रंजन, राजेश वर्मा, संजय सिंह, विजय शर्मा, निशा सिंह, नेहा कुमारी, मुस्कान कुमारी, शबनम आदि स्काउट व गाइड अपनी सेवा दे रहे हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




