ePaper

विभिन्न खेल प्रतिस्पर्धा में स्कूली बच्चों ने दिखाया प्रतिभा

Updated at : 04 Sep 2024 10:26 PM (IST)
विज्ञापन
Electoral Roll Revision

विजेता व उप विजेता खिलाड़ी को किया गया पुरस्कृत

विज्ञापन

कटिहार. जिला प्रशासन की ओर से आयोजित चार दिवसीय जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता बुधवार को संपन्न हो गया है. उल्लेखनीय है कि इस प्रतियोगिता का आयोजन शहर के चार स्थान क्रमशः बीएसएपी के परेड ग्राउंड, खेल भवन सह व्यायामशाला, मिरचाईबाड़ी, राजेन्द्र स्टेडियम एवं इंडोर स्टेडियम, महेश्वरी एकेडमी में किया गया है. इस खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ एक सितंबर को हुआ तथा बुधवार को संपन्न हो गया है. करीब विभिन्न खेल प्रतिस्पर्धा में जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र छात्राएं शामिल हुई है. इसी कड़ी में खेल भवन सह व्यायामशाला में आयोजित योगा बालिका वर्ग अंडर 14 में हितु कुमारी को प्रथम, वंदना कुमारी को द्वितीय व साबिया प्रवीण को तृतीय स्थान मिला है. योगा बालिका वर्ग अंडर 17 में सपना कुमारी, वर्षा कुमारी व रंभा कुमारी को क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल हुआ. बालिका वर्ग अंडर 14 में शतरंज (चेस) प्रतियोगिता में मोन तीन अंक के साथ प्रथम स्थान, सुरुचि कुमारी दो अंक के साथ द्वितीय एवं अनिशा कुमारी को एक अंक के साथ तृतीय स्थान मिला है. चार दिवसीय इस प्रतियोगिता के समापन समारोह सह पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में विभिन्न खेल विधा एथलेटिक्स में यथा 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर, 3000 मीटर, व 5000 मीटफर दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, शॉर्टपुट डिस्कस थ्रो जेवलिन थ्रो, कबड्डी, वॉलीबाल, खो-खो, भारोत्तोलन, ताइक्वांडो, विद्यालय फुटबॉल, वुशू, कराटे, कुश्ती, रग्बी, बैडमिंटन, क्रिकेट, शतरंज एवं योगा आदि के विजेता व उप विजेता खिलाड़ी छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया. कार्यक्रम में पूर्व डिप्टी सीएम सह सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद, जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 के विजेता व उप विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया. उल्लेखनीय है कि चयनित छात्र-छात्राएं अब राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन