अवध-असम एक्स से 52.48 लाख रुपये के साथ एक व्यक्ति को हिरासत में लिया रेल पुलिस

समस्तीपुर किसी प्रत्याशी को होनी थी रुपये के डिलीवरी
500 के बंडलों में 52.48 लाख रुपये बरामद
रेल एसपी ने बताया कि हिरासत में लिए गये आरोपित अनिल कुमार मधुबनी का रहनेवाला है. आरोपित से एवं उसके पास से बरामद मोबाइल में हुए चैट से यह बात सामने आयी कि यह राशि समस्तीपुर के किसी प्रत्याशी को डिलीवर होनी थी. फिलहाल रेल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गयी है. जबकि रेल पुलिस के गिरफ्तार में आये. अनिल का कहना है कि वह इन पैसों को अपने भाई को देने वाला था. वे लोग दिल्ली में ठेकेदारी का काम करता है. अपने निजी मित्र से यह धनराशि उधार ली है. बरामद कैश राशि को लेकर रेल पुलिस ने आयकर अधिकारी को सूचित कर दिया. आयकर अधिकारी जीआरपी थाना पहुंची तथा मामले को लेकर आरोपित से 52.48 लाख रुपये को लेकर पूछताछ में जुट गये हैं. पकड़े गये रेल यात्री के पास से 175 नेपाली करेंसी भी बरामद हुई है. फिलहाल मामले की जांच जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




