आरपीएफ ने ऑटो से 100 किलो गांजा किया बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

आरपीएफ ने ऑटो से 100 किलो गांजा किया बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार
– दो आरोपित भोजपुर के तथा एक तस्कर मधुबनी का है शामिल कटिहार कटिहार आरपीएफ ने रेलवे क्षेत्र में खड़ी एक ऑटो से 100 किलो गांजा बरामद कर तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया. इनमें से दो तस्कर भोजपुर के व एक तस्कर मधुबनी जिले के रहने वाले हैं. गिरफ्तार तीनों तस्कर को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. वहीं बरामद गांजा का बाजार मूल्य अबतक पता नहीं हो सका है. बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव व त्योहार को लेकर रेल पुलिस अलर्ट है. आरपीएफ कमांडेंट के निर्देश पर कटिहार आरपीएफ कार्यालय प्रभारी राकेश कुमार के नेतृत्व में आरपीएफ की टीम प्लेटफार्म व स्टेशन परिसर में मुश्तैद तैनात किये गये हैं जो लगातार तलाशी अभियान चला रहे हैं. तलाशी के दौरान ही स्टेशन परिसर में एक ऑटो लगी थी और उसमें कुछ लोग बैग रख रहे थे. आरपीएफ टीम को संदेह होने पर ऑटो में सवार हो रहे यात्रियों व उसके समानों की तलाशी ली. तलाशी के दौरान ही बैग से 96 किलो गांजा बरामद हुआ. गांजा मिलते ही आरपीएफ ने तीनों तस्कर रणधीर कुमार सिंह पिता रामकिशोर सिंह, विकास सिंह पिता सुदामा सिंह मखुमपुर वार्ड- 2, बिनिया दोनों भोजपुर आरा निवासी तथा दीपक मंडल पिता लक्ष्मी मंडल, सिंगराही, जयनगर जिला मधुबनी को गिरफ्तार कर लिया. सभी तस्कर दीमापुर से राजधानी ट्रेन से कटिहार पहुंचे थे. वह सभी ऑटो से काढ़ागोला निकलने वाले थे. वहां से भोजपुर के लिए ट्रेन पकडते लेकिन ऑटो में गांजा लोड करने के दौरान तलाशी के दौरान सभी आरपीएफ के हत्थे चढ़ गये. छह बैग से कुल 96 किलो गांजा बरामद किया है. राकेश कुमार, आरपीएफ निरीक्षक सह कटिहार ईस्ट कार्यालय प्रभारी
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




