रेलवे यार्ड व प्री इंटरलॉकिंग को लेकर कई ट्रेनों का बदला मार्ग

रेलवे यार्ड व प्री इंटरलॉकिंग को लेकर कई ट्रेनों का बदला मार्ग
कई ट्रेनों का मार्ग कर दी गयी परिवर्तित व विनियमित कटिहार अलीपुरद्वार मंडल के सेवक रंगपो रेल परियोजना के तहत यार्ड रि-मॉडलिंग के लिए सेवक स्टेशन पर 8 व 9 अक्तूबर को प्री नॉन-इंटरलॉकिंग कार्यों और 10 से 15 अक्तूबर तक नॉन-इंटरलॉकिंग कार्यों के कारण, ट्रेनों को पुनर्निर्धारित, मार्ग परिवर्तन और विनियमित किया गया है. उक्त बात की जानकारी एनएफ रेलवे के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी कपिंजल किशोर शर्मा ने दी. उन्होंने बताया कि सेवक रेलवे स्टेशन पर यार्ड री-मॉडलिंग व नॉन-इंटरलॉकिंग कार्यों के कारण ट्रेनों का पुनर्निर्धारण किया गया है. 08 से 11 अक्तूबर तक ट्रेन संख्या 75714 बामनहाट- सिलीगुड़ी जंक्शन डेमू 05:00 बजे के बजाय 08:00 बजे रवाना होगी. 08 से 11 अक्तूबर तक ट्रेन संख्या 75725 सिलीगुड़ी जंक्शन- न्यू बंगाईगांव डेमू 10:50 बजे के बजाय 13:00 बजे रवाना होगी. 15 अक्तूबर को ट्रेन संख्या 75726 न्यू बंगाईगांव- सिलीगुड़ी जंक्शन डेमू 06:30 बजे के बजाय 09:30 बजे रवाना होगी. 15 अक्तूबर को ट्रेन संख्या 75713 सिलीगुड़ी जंक्शन-बामनहाट डेमू 16:05 बजे के बजाय 17:30 बजे रवाना होगी. 09 अक्तूबर को ट्रेन संख्या 15621 कामाख्या-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस 05:00 बजे के बजाय 06:00 बजे रवाना होगी. 10 और 15 अक्तूबर को ट्रेन संख्या 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस 10:30 बजे के बजाय क्रमशः 13:00 बजे और 15:00 बजे रवाना होगी. 10 और 15 अक्तूबर को ट्रेन संख्या 13247 कामाख्या – राजेंद्र नगर कैपिटल एक्सप्रेस 06:15 बजे के बजाय क्रमशः 08:00 बजे और 10:00 बजे रवाना होगी. ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन ट्रेन संख्या 13248 आरा-कामाख्या कैपिटल एक्सप्रेस 14 अक्तूबर को वाया सिलीगुड़ी जंक्शन, न्यू जलपाईगुड़ी जंक्शन, न्यू कोचबिहार, न्यू अलीपुरद्वार, न्यू बंगाईगांव होकर चलेगी. जलपाईगुड़ी रोड, धूपगुड़ी, फालाकाटा, न्यू कोचबिहार और न्यू अलीपुरद्वार में अस्थायी ठहराव प्रदान किया जायेगा. ट्रेन संख्या 19615 उदयपुर सिटी- कामाख्या कविगुरु एक्सप्रेस 13 अक्तूबर को वाया न्यू जलपाईगुड़ी जंक्शन, रानीनगर जलपाईगुड़ी, धूपगुड़ी, न्यू कोचबिहार, न्यू अलीपुरद्वार, समुकतला रोड, न्यू बंगाईगांव होकर चलेगी और धूपगुड़ी, न्यू कोचबिहार और न्यू अलीपुरद्वार में अस्थायी ठहराव प्रदान किया जायेगा. विनियमित ट्रेन 14 अक्तूबर को ट्रेन संख्या 15484 दिल्ली- अलीपुरद्वार जंक्शन सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस कटिहार मंडल में आवश्यकतानुसार विनियमित की जायेगी. 15 अक्तूबर को ट्रेन संख्या 15468 बामनहाट- सिलीगुड़ी जंक्शन एक्सप्रेस अपने रूट में आवश्यकतानुसार विनियमित की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




