समाज व राष्ट्र के निर्माण में शिक्षकों की भूमिका अहम: तारकिशोर

समाज व राष्ट्र के निर्माण में शिक्षकों की भूमिका अहम: तारकिशोर
– कार्यक्रम में 107 विशिष्ट शिक्षकों को मिला औपबंधिक नियुक्ति पत्र कटिहार सक्षमता परीक्षा द्वितीय उत्तीर्ण व काउंसिलिंग पूरा करने वाले स्थानीय निकाय के शिक्षकों को विशिष्ट शिक्षक के रूप में औपबंधिक नियुक्ति पत्र का वितरण शनिवार को स्थानीय टाउन हॉल में किया गया. औपबंधिक नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल पूर्व उप मुख्यमंत्री सह स्थानीय विधायक तारकिशोर प्रसाद, विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल, जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा, डीईओ अमित कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर उदघाटन किया. स्वागत गीत से अतिथियों का स्वागत किया. संगीत शिक्षिका डॉ कंचन प्रिया के नेतृत्व में स्वागत गीत से सभी का स्वागत किया. डीएम ने सभी विशिष्ट शिक्षकों को शुभकामना देते हुए कहा कि बच्चों का भविष्य शिक्षकों के हाथ में है और मैं आशा करता हूं कि शिक्षक अपना संपूर्ण दायित्व को निभाते हुए राष्ट्र निर्माण में अपना सहयोग प्रदान करेंगे. तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि असली भारत गांव में निवास करती है और गांव के बच्चे जो सरकारी विद्यालय में पढ़ते हैं. उनको शिक्षा प्रदान कर शिक्षक नये भारत का निर्माण में अपनी महती भूमिका का निर्वहन करते है. भारत की संस्कृति और परंपरा को अक्षुण्ण रखने के लिए शिक्षा बहुत ही महत्वपूर्ण है. हमारी भारतीय संस्कृति एवं विरासत को बचाये रखने में शिक्षा एवं शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है. एमएलसी अशोक अग्रवाल ने विशिष्ट शिक्षक बनने पर शुभकामना देते हुए कहा कि राज्य सरकार ने स्थानीय निकाय के शिक्षक को विशिष्ट शिक्षक के रूप में राज्य कर्मी का दर्जा दिया है. यह राज्य सरकार की ओर से सराहनीय पहल है. इस कार्यक्रम में कटिहार प्रखंड के 107 विशिष्ट शिक्षकों को नियुक्ति पत्र मुख्य व विशिष्ट अतिथियों के द्वारा प्रदान किया गया. जिला शिक्षा पदाधिकारी अमित कुमार ने इस समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक राष्ट्र के निर्माता होते है. बच्चे देश का भविष्य होता है और उस भविष्य का निर्माण करने में शिक्षक अपनी महती भूमिका का निर्वहन करते है. उन्होंने कहा कि स्थानीय निकाय शिक्षक से अब विशिष्ट शिक्षक बन गये है. उन्होंने विशिष्ट शिक्षक बनने पर शुभकामना दिये. उन्होंने कहा कि विशिष्ट शिक्षक से अपेक्षा की जाती है कि वे अपने कर्त्तव्यों का निर्वहन समर्पित भाव से करेंगे. साथ ही विशिष्ट शिक्षक नियमावली का अध्ययन जरूर करें. उस नियमावली में दायित्वों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गयी है. जिले के विभिन्न प्रखंडों में विशिष्ट शिक्षक को मिला नियुक्ति पत्र डीइओ ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से राज्य स्तरीय कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र वितरण के तुरंत बाद कटिहार प्रखंड में पदस्थापित स्थानीय निकाय के सक्षमता परीक्षा द्वितीय उत्तीर्ण एवं काउंसिलिंग पूर्ण करने वाले 107 शिक्षकों के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया. साथ ही पूरे जिले जिले के विभिन्न प्रखंड में आयोजित कार्यक्रम में चयनित स्थानीय निकाय के शिक्षकों के बीच विशिष्ट शिक्षक का औपबंधिक नियुक्ति पत्र का वितरण भी किया जा रहा है. इस अवसर पर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सर्व शिक्षा अभियाम रविन्द्र प्रकाश, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना रूबी कुमारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी साक्षरता सह माध्यमिक शिक्षा प्रेम शंकर झा आदि कई अधिकारी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




