प्रधानमंत्री के पूर्णिया के संभावित दौरा व विभिन्न कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा

Updated at : 10 Sep 2025 6:27 PM (IST)
विज्ञापन
प्रधानमंत्री के पूर्णिया के संभावित दौरा व विभिन्न कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा

प्रधानमंत्री के पूर्णिया के संभावित दौरा व विभिन्न कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा

विज्ञापन

डंडखोरा भाजपा प्रखंड की एक बैठक प्रखंड अध्यक्ष आलोक चौहान की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित पूर्णिया यात्रा, सेवा पखवारा, घर-घर जनसंपर्क अभियान, दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाने सहित अन्य कार्यक्रमों पर चर्चा किया गया. बैठक में कार्यक्रम के प्रभारी सह प्रदेश मंत्री स्वदेश यादव, विधानसभा प्रत्याशी रहे पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ चंद्रभूषण ठाकुर, जिला महामंत्री गोविंद अधिकारी, जिला उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश, रवि साह, आलोक मंडल, जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष नरेश मंडल, पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सूरज साह अतिथि के रुप में शामिल हुए. बैठक में विभिन्न कार्यक्रम की रुपरेखा तैयार कर अलग-अलग लोगों कों जिम्मेवारी सौंपी गयी. बैठक में गोविंद अधिकारी ने पूर्णिया जाने वाले कार्यकर्ताओ के आवागमन सहित अन्य तैयारियों की बूथस्तर पर जानकारी लेकर संतोष जताया. वहीं प्रभारी स्वदेश यादव ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीढ बताते हुए कहा कि आपके हीं बल पर भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन पायी है. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के प्रयास से केन्द्र में भाजपा नीत एनडीए की सरकार और नरेन्द्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री बने. मोदी के नेतृत्व में भारत दुनियां की अर्थव्यवस्था में 11वें से चौथे स्थान पर आ गया है. बैठक में प्रखंड महामंत्री राज कुमार मिश्र, संतोष साह, प्रखंड उपाध्यक्ष निर्मल विश्वास, बसंत चौहान, श्याम प्रकाश केवट, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष इम्तियाज आलम, प्रकाश चौहान, प्रदीप पोद्दार, कृष्णानंद सिंह,अशोक शर्मा सहित कई वरीय कार्यकर्ता, पंचायत अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष व अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन