बस की टक्कर से सेवा निवृत बीईओ गंभीर, स्थिति नाजुक -पुलिस ने बस को किया जप्त

बस की टक्कर से सेवा निवृत बीईओ गंभीर, स्थिति नाजुक-पुलिस ने बस को किया जप्त
-चालक घटनास्थल से फरार होने में रहा सफल कटिहार सहायक थाना क्षेत्र के हृदय गंज में शनिवार की सुबह मॉर्निंग वॉक को जा रहे रिटायर्ड बीईओ को अनियंत्रित एक बस ने उसे टक्कर मार दिया. जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गये. लोगों की मदद से इलाज के लिए कटिहार मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया. इधर घटना को देख चालक घटना स्थल से फरार हो गया. सहायक थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा उक्त बस को जब तक थाने लेकर गये. सेवा निवृत्त बीईओ जयप्रकाश जयसवाल अपने घर से चिल्ड्रेन पार्क की ओर जा रहे थे. सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार अनियंत्रित बस ने उसे टक्कर मार दिया. वह गंभीर रूप से घायल हो गये. उसे लहू लुहान देख स्थानीय दो युवक विशाल कुमार एवं एक अन्य युवक ने उसे ऑटो में लेकर कटिहार मेडिकल अस्पताल पहुंचे, जहां उन युवकों ने उन्हें एडमिट कराया. इस बीच घटना की जानकारी घायल के परिजनों को भी हो गई. परिजन मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे. वार्ड काउंसलर से लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं जन सेवक के साथ-साथ लोगों की भीड़ कटिहार मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जुटी रही. सहायक थाना पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है. सरस्वती ट्रेवल्स की बस कटिहार से भागलपुर की ओर जा रही थी. इसी दौरान दुर्घटना घटी है. चालक घटना को देख घटनास्थल से फरार होने में सफल रहा है. अब तक घायल का फर्द बयान नहीं हो पाया है साथ ही उसके परिजनों की ओर से भी किसी प्रकार का आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. कांड दर्ज कर पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुट जायेगी. आनंद कुमार, सहायक थाना अध्यक्ष.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




