भंगहा में सबका सम्मान, जीवन आसान सहयोग शिविर का आयोजन

Updated:
विज्ञापन
भंगहा में सबका सम्मान, जीवन आसान सहयोग शिविर का आयोजन

भंगहा में सबका सम्मान, जीवन आसान सहयोग शिविर का आयोजन

विज्ञापन

फलका. प्रखंड के भंगहा पंचायत स्थित राजकीय बुनियादी विद्यालय परिसर में सबका सम्मान, जीवन आसान’ सहयोग शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन बिहार सरकार के प्रभारी मंत्री डॉ प्रमोद कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस दौरान जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी, एसपी शिखर चौधरी, उप विकास आयुक्त अमित कुमार, वरीय उप समाहर्ता अभिषेक रंजन, अनुमंडल पदाधिकारी प्रद्युम्न सिंह यादव समेत कई प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे. शिविर में मानव चिकित्सा एवं पशु चिकित्सा विभाग द्वारा अलग-अलग स्टॉल लगाए गए थे. जहां ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच कर चिकित्सकों द्वारा दवाइयां उपलब्ध कराई गईं. पशुपालकों को पशुओं की देखभाल एवं उपचार संबंधी जानकारी भी दी गई. शिविर में 140 आवेदन का निष्पादन किया गया. जबकि 150 नये आवेदन आये, जिसका निष्पादन का निर्देश दिया गया है. इस अवसर पर बीडीओ सन्नी सौरव, अंचलाधिकारी शोमी पोद्दार, मनरेगा पदाधिकारी ऋषि प्रकाश, जीविका बीपीएम प्रीति कुमारी, कृषि पदाधिकारी सौरव कुमार, फलका थानाध्यक्ष प्रहलाद यादव, पोठिया थानाध्यक्ष नवीन कुमार सहित प्रखंड एवं अंचल के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन