विभागीय निर्माण कार्य के लिए भूमि संबंधी अड़चनों को शीघ्र दूर करें: डीएम

Updated at : 05 Jan 2026 10:01 PM (IST)
विज्ञापन
विभागीय निर्माण कार्य के लिए भूमि संबंधी अड़चनों को शीघ्र दूर करें: डीएम

विभागीय निर्माण कार्य के लिए भूमि संबंधी अड़चनों को शीघ्र दूर करें: डीएम

विज्ञापन

जिला समन्वय समिति की बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा कटिहार समाहरणालय के सभागार कक्ष में सोमवार को जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा अंचलाधिकारी भी उपस्थित थे. बैठक के प्रारंभ में अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन ने आपदा प्रबंधन कोष से किये गये अग्रिम भुगतान एवं अन्य व्यय के उपयोगिता प्रमाण-पत्र को सभी अंचलाधिकारियों से शीघ्र जिला मुख्यालय में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया. बैठक के दौरान डीएम ने विभिन्न विभागीय योजनाओं के लिए भूमि उपलब्धता तथा अग्रिम भुगतान की गयी राशि के उपयोग संबंधी मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की. उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से प्रत्येक प्रखंड में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, खेल मैदान, पानी की टंकी, पंचायत भवन एवं आंगनबाड़ी केंद्र आदि के लिए आवंटित भूमि की स्थिति की समीक्षा की. डीएम ने सभी अंचलाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे इन विकास कार्यों के लिए भूमि उपलब्ध कराने तथा एनओसी प्रक्रिया को शीघ्रता से पूरा करने का प्रयास करें. उन्होंने जोर देकर कहा कि भूमि संबंधी अड़चनों को तत्काल दूर किया जाय. ताकि निर्माण कार्य प्रारंभ हो सकें. साथ ही अतिक्रमण वाली भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराना भी सुनिश्चित किया जाय. मौसम में आ रही ठंड को देखते हुए डीएम ने सभी पंचायतों में जगह-जगह अलाव की व्यवस्था करने तथा दिव्यांगजन एवं जरूरतमंदों को कंबल वितरित करने के निर्देश दिये. इस संबंध में सामाजिक सुरक्षा विभाग को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने को कहा है. बैठक में शिक्षा, पर्यटन, कला-संस्कृति एवं युवा, खेल, परिवहन, मद्य निषेध, नगर निगम, श्रम संसाधन, पथ निर्माण प्रमंडल, ग्रामीण पथ प्रमंडल, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण प्रमंडल सहित अन्य सभी संबंधित विभागों की गतिविधियों तथा योजनाओं की भी समीक्षा की गयी. डीएम ने सभी विभागों को आपसी समन्वय बढ़ाने तथा जनकल्याणकारी योजनाओं को आम नागरिकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के निर्देश दिये. बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी को फार्मर रजिस्ट्री की निगरानी स्वयं सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया. साथ ही जिला सहकारिता पदाधिकारी को यह सुनिश्चित करने को कहा गया कि सभी किसान निर्धारित क्रय केंद्रों पैक्स पर ही धान बेचें. बैठक में डीएम के अतिरिक्त अपर समाहर्ता कटिहार, उप विकास आयुक्त, नगर आयुक्त , अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन सहित जिला स्तरीय समन्वय समिति के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन