रिश्ता कलंकित, मेला घुमाने के बहाने चचेरे नाना ने नतीनी से किया दुष्कर्म

रिश्ता कलंकित, मेला घुमाने के बहाने चचेरे नाना ने नतीनी से किया दुष्कर्म
– पुलिस ने आरोपित दुष्कर्मी को किया गिरफ्तार मासूम का सदर अस्पताल में हो रहा उपचार आरोपित के निशानदेही पर कपड़े किये बरामद बरारी थाना क्षेत्र में चार वर्षीय मासूम नतीनी के साथ 38 वर्षीय रिश्ते में चचेरे नाना ने बुधवार को मेला घुमाने के बहाने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष सुमेश कुमार मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी. बच्ची को उपचार के लिए सदर अस्पताल कटिहार भेजा. आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. आरोपित की निशानदेही पर पुलिस ने घटना स्थल बांस बिट्टा की घेराबंदी कर कपड़े बरामद कर लिये. फॉरेंसिक टीम घटना स्थल पर जांच में पहुंची. सुजापुर पंचायत की बलुआ मेला में चचेरा नाना रूपो कुमार ऋषि ने चार वर्षीय मासूम नतीनी सहित बच्चे को मेला घुमाने बलुआ ले गया. वहां से अन्य बच्चों को वापस घर भेज दिया लेकिन मासूम को टॉफी देकर केला खेत पार कर बांस बिट्टा में ले गया. वहां मासूम के साथ दुष्कर्म कर नाना एवं नतीनी के रिश्तों को तार-तार कर दिया. घटना के बाद आरोपित रूपो ऋषि बच्ची को उठाकर बलुआ सेमापुर रोड आंगनबाड़ी केंद्र के पास सड़क पर पहुुंचा जिले बच्ची को ले जाते लोगों ने देखा तो उसे पकड़ लिया. उस समय बच्ची बेहोश थी. खोज रहे परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. थानाध्यक्ष, पुलिस बल के साथ पहुंचे. पुलिस ने बच्ची को उपचार के लिए पुलिस निगरानी में अस्पाल भेजा. आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की. बच्ची के परिजनों ने पुलिस को बताया कि बच्ची को मेला दिखाने कब लेकर गया पता नहीं. बच्ची जब रात्री नौ बजे के बाद घर में नहीं दिखी तो खोजना शुरू किया. काफी खोजबीन के बाद बलुआ सेमापुर सड़क में खोजने के क्रम में बच्ची को गोद में लिए आरोपित रूपो दिखा तो पुलिस को सूचना दी. आरोपित के निशानदेही पर पुलिस ने बारीकी से जांच शुरू की. घटना स्थल बांस बिट्टा में पहुंची. जहां आरोपित ने घटना को अंजाम दिया था. घटना स्थल को थानाध्यक्ष ने तुरंत घेराबंदी कर प्रतिबंधित कर दिया. थानाध्यक्ष सुमेश कुमार, महिला दारोगा प्रियंका कुमारी, पुअनि छोटू कुमार, दिवाकर सरकार ने पूरे घटना क्षेत्र का बारीकी से जांच की. भागलपुर से आई फॉरेंसिक जांच टीम ने घटना स्थल पर जाकर अधिकारी संग जांच की. जांच में कपड़े आदि सामग्री घटना स्थल से बरामदगी कर साथ ले गयी. सदर एसडीपीओ टू रंजन कुमार ने कहा कांड दर्ज कर आरोपित रूपो ऋषि को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




