न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस की नियमित सेवा शुरू
Published by : RAJKISHOR K Updated At : 15 May 2026 5:55 PM
न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस की नियमित सेवा शुरू
कटिहार अमृतसर व कटिहार रेल मंडल के न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की नियमित सेवा शुरू कर दी है. इस सेवा से उत्तर भारत, बिहार और उत्तर बंगाल के बीच बेहतर संपर्क सुविधा उपलब्ध होगा. अमृतसर जंक्शन से अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी अमृतसर स्टेशन से केंद्रीय रेल एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री रवनीत सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जो शुक्रवार को कटिहार रेल मंडल क्षेत्र से गुजरते हुए सिलीगुड़ी पहुंची. ट्रेन संख्या 14664/14663 अमृतसर- न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर साप्ताहिक के रूप में चलेगी, जो प्रत्येक गुरुवार को अमृतसर से तथा प्रत्येक शनिवार को न्यू जलपाईगुड़ी से रवाना होगी. इस नियमित साप्ताहिक सेवा के प्रारंभ होने से पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार एवं पश्चिम बंगाल के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को रेल कनेक्टिविटी में सुधार के साथ-साथ सुविधाजनक यात्रा विकल्प का लाभ मिलने की उम्मीद है. गुरुवार को अमृतसर से व शनिवार को एनजीपी से चलेगी 14 मई से ट्रेन संख्या 14664 प्रत्येक गुरुवार को अमृतसर से 12:45 बजे रवाना होगी तथा शनिवार को कटिहार रेल मंडल के न्यू जलपाईगुड़ी 04:15 बजे पहुंचेगी. वापसी में, दिनांक 16 मई, से ट्रेन संख्या 14663 प्रत्येक शनिवार को न्यू जलपाईगुड़ी से 08:00 बजे रवाना होगी तथा सोमवार को अमृतसर 02:20 बजे पहुंचेगी.यह ट्रेन दोनों दिशाओं में अपनी यात्रा के दौरान सिलीगुड़ी जंक्शन, बागडोगरा, अररिया, राघोपुर, सकरी जंक्शन, रक्सौल जंक्शन, नरकटियागंज जंक्शन, गोरखपुर, बढ़नी, गोंडा जंक्शन, सीतापुर जंक्शन, बरेली, सहारनपुर जंक्शन तथा लुधियाना जंक्शन आदि स्टेशनों पर ठहरेगी. अमृत भारत एक्सप्रेस में 22 कोच होंगे, जो यात्रियों को आरामदायक एवं किफायती यात्रा की सुविधा प्रदान करेंगे। यह ट्रेन नव-निर्मित अररिया- गलगलिया रेल मार्ग से होकर गुजरेगी, जिससे उत्तर बंगाल एवं बिहार की बड़ी आबादी को रेल कनेक्टिविटी की सुविधा हासिल होगी. यह ट्रेन अपने रूट के अधीन पड़ने वाले राज्यों के बीच व्यापार, पर्यटन एवं सांस्कृतिक आदान-प्रदान के भी सुदृढ़ होने की उम्मीद है, जिससे क्षेत्रीय आर्थिक वृद्धि एवं विकास को बढ़ावा मिलेगा. देश के उत्तर भारत और पूर्वी भागों के बीच बेहतर रेल कनेक्टिविटी से लोगों, कृषि उत्पादों, वाणिज्यिक वस्तुओं तथा लघु व्यवसायों की आवाजाही सुगम होगी, नतीजतन जुड़े हुए क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों को और अधिक प्रोत्साहन मिलेगा कपिंजल किशोर शर्मा, सीपीआरओ एनएफ रेलवे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










