रेडक्रास दूसरे संस्थानों के लिए है प्रेरणा स्त्रोत : सांसद

रेडक्रास दूसरे संस्थानों के लिए है प्रेरणा स्त्रोत : सांसद
रेडक्रांस ने सेमापुर ओपी के दुर्गापुर अग्नि पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण कटिहार भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से जिले के बरारी प्रखंड के सेमापुर ओपी के दुर्गापुर वार्ड नंबर छह में आग से पीड़ित आधा दर्जन से अधिक परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया. सांसद तारिक अनवर की उपस्थिति में राहत का वितरण किया. सांसद ने कहा कि रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से लगातार समाज सेवा का काम किया जा रहा है. इस तरह के कार्यों से अन्य स्वयंसेवी संस्थाओं को प्रेरणा लेने की जरुरत है. रेडक्रॉस सोसाइटी के राहत वितरण प्रभारी भुवन अग्रवाल के नेतृत्व में अग्नि पीड़ितों के बीच राहत वितरण का कार्य लगातार किया जा रहा है. इससे पीड़ितों को काफी मदद मिल रही है. भुवन अग्रवाल ने कहा कि रेडक्रॉस सोसाइटी अपने दायित्वों के प्रति हमेशा सजक रही है. रेडक्रॉस सोसाइटी जाति, धर्म से ऊपर उठकर अपना कार्य करती है. सामजिक सेवा का कार्य आगे भी जारी रहेगा. रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव संतोष गुप्ता ने बताया कि दुर्गापुर वार्ड नंंबर छह के मोजिबुर रहमान, सबाना खातून, नासेर खातून, अम्बार खातून, इशरत परवीन, गुलशन, बिलकिस, आमीना खातून आदि के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया.राहत वितरण शिविर के दौरान सुनील यादव, दिलीप विश्वास, कुमार एकलव्य, रिंकू मिश्र आदि मुख्य रूप से मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




