नन्हे श्रीराम के हाथों हुआ रावण वध, ग्रामीणों की जुटी भीड़

Updated at : 04 Oct 2025 7:00 PM (IST)
विज्ञापन
नन्हे श्रीराम के हाथों हुआ रावण वध, ग्रामीणों की जुटी भीड़

नन्हे श्रीराम के हाथों हुआ रावण वध, ग्रामीणों की जुटी भीड़

विज्ञापन

कोढ़ा कोढ़ा नगर पंचायत के वार्ड संख्या 5 में इस वर्ष विजयादशमी पर अनोखी झलक देखने को मिली. पहली बार स्थानीय बच्चों ने सांस्कृतिक परंपरा को आगे बढ़ाते हुए मिनी रावण दहन का आयोजन किया. बच्चों के उत्साह और उनकी सजीव प्रस्तुतियों ने ग्रामीणों का मन मोह लिया. इस अवसर पर बच्चों ने भगवान श्रीराम का रूप धारण किया और रावण वध कर बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश दिया. खास बात यह रही कि नन्हे-मुन्ने कलाकारों के द्वारा किए गए इस अभिनव आयोजन को देखकर सभी उपस्थित दर्शक भावविभोर हो गये. पार्षद प्रतिनिधि धर्म शर्मा ने बताया कि यह आयोजन वार्ड में पहली बार किया गया. बच्चों द्वारा इस तरह से परंपरा का निर्वहन करना समाज के लिए प्रेरणादायी है. जिस उत्साह और जोश के साथ बच्चों ने राम का रूप धारण कर रावण वध किया. उससे यह साबित होता है कि आने वाली पीढ़ी भी हमारी सांस्कृतिक धरोहर को आगे बढ़ाने के लिए तैयार है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन