राष्ट्रीय युवा सांसद 2025 सवांद कार्यक्रम में रजत ने स्थानीय मुद्दों को उठाया

Published by :RAJKISHOR K
Published at :19 Apr 2025 9:42 PM (IST)
विज्ञापन
राष्ट्रीय युवा सांसद 2025 सवांद कार्यक्रम में रजत ने स्थानीय मुद्दों को उठाया

राष्ट्रीय युवा सांसद 2025 सवांद कार्यक्रम में रजत ने स्थानीय मुद्दों को उठाया

विज्ञापन

– जिले के चार समस्याओं को प्रमुखता से उठाने पर मिला प्रथम पुरस्कार कटिहार दिल्ली विवि के दक्षिण परिसर के पीजीडीएवी में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय युवा सांसद 2025 संवाद में बरारी नगर पंचायत के मुख्य पार्षद बबीता कश्यप के पुत्र रजत कश्यप ने विपक्ष की ओर से खूब गरजे. जिले के चार समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और इसके उपाय को लेकर दिये गये सुझाव के मद्देनजर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कटिहार के युवा सांसद के तौर पर प्रतिनिधित्व कर रहे रजत कुमार कश्यप को संसद में बेस्ट एक्जामप्लेरी लीडर के रूप में सम्मानित किया गया. उन्हें प्रेरणात्मक नेतृत्व को लेकर प्रथम पुरस्कार के रूप में नरेन्द्र मोदी प्रेरणात्मक अवार्ड और पचास हजार रूपये की राशि दी गयी. यह पुरस्कार दिल्ली के मंत्री हर्ष मल्होत्रा, विधायक शिखा राॅय ग्रेटर कैलाश विधानसभा के विधायक, सचिव ऋषिता लाम्बा ने दिया. जिसके बाद से बरारी की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर होने लगी है. इससे बरारी वासियों के बीच खुशी का माहौल है. बरारी नगर पंचायत के मुख्य पार्षद बबीता कश्यप, पार्षद पति नीरज कश्यप उर्फ हिटलर यादव के पुत्र रजत कश्यप ने बताया कि तीन दिवसीय 16,17 और 18 अप्रैल को दिल्ली विवि के दक्षिण परिसर के पीजीडीएवी में राष्ट्रीय युवा सांसद 2025 का आयोजन किया गया था. जिसमें पूरे देश से 75 लोकसभा के युवा सांसदों ने भाग लिया था. सत्ता पक्ष से 40, विपक्ष की ओर से 33 और दो निर्दलीय युवा सांसदों ने भाग लिया. इस दौरान सभी युवा सांसदों को अपने- अपने क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से रखना था. उन्होंने बाढ़, टुरिज्म को लेकर गोगाबील झील की समस्या और संगम तट जो कुरसेला में है. किसान और खेल की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया. जिस पर उन्हें प्रथम पुरस्कार के रूप में नरेन्द्र मोदी प्रेरणात्मक अवार्ड व पचास हजार रूपये की राशि उनके खातें में दी गयी. उन्होंने बताया कि द्वितीय पुरस्कार सत्तापक्ष की ओर से कानून मंत्री को दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन